आधुनिक सुविधाओं से लैस सोमेसर रेलवे स्टेशन, ₹12.41 करोड़ की लागत से हुआ अपग्रेड

Indian Railways: उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के सोमेसर रेलवे स्टेशन का ₹12.41 करोड़ की लागत से सॉफ्ट अपग्रेडेशन और पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है. यात्रियों के लिए बढ़िया वेटिंग रूम, प्लेटफॉर्म शेल्टर, बाउंड्री वॉल, एयर कंडीशनर, एलइडी लाइटिंग समेत कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

Advertisement
PM Modi to Inaugurate Redeveloped Somesar Railway Station 17th July 2026 PM Modi to Inaugurate Redeveloped Somesar Railway Station 17th July 2026

भारत भूषण जोशी

  • पाली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:45 PM IST

उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के सोमेसर रेलवे स्टेशन का सॉफ्ट अपग्रेडेशन और पुनर्विकास कार्य पूरा हो चुका है. इसे ₹12.41 करोड़ की अनुमानित लागत से पूरा किया गया है. अब सोमेसर स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. 

सोमेसर रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर 1453 वर्ग मीटर में फैले नए स्टेशन भवन का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही 242 वर्ग मीटर का एक नया दूसरा एंट्री गेट भी बनाया गया है. दोनों एंट्री गेट्स पर 2660 वर्ग मीटर के सर्कुलेटिंग एरिया को शानदार लैंडस्केपिंग, अलग एंट्री-एग्जिट गेट और ड्रॉप-ऑफ/पिक-अप पॉंइंट के साथ तैयार किया गया है.

Advertisement

यात्रियों की सुविधा के लिए 380 वर्ग मीटर का उन्नत वेटिंग एरिया (प्रतीक्षालय) भी बनाया गया है. स्टेशन के दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर 8950 वर्ग मीटर क्षेत्र में रीसरफेसिंग का कार्य किया गया है. साथ ही, यात्रियों को धूप और बारिश से बचाने के लिए 765 वर्ग मीटर (अतिरिक्त 7 बे) का नया प्लेटफ़ॉर्म शेल्टर बनाया गया है. स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिए 350 मीटर लंबी बाउंड्री वॉल का निर्माण किया गया है.

पटरी पर दौड़ने को तैयार हाइड्रोजन ट्रेन, पानी की भाप छोड़ेगी...जानिए खासियत
 

यात्रियों की आसानी को ध्यान में रखते हुए अनारक्षित टिकट के लिए स्टेशन के दोनों एंट्री गेट पर एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) लगाई गई हैं. साथ ही आरक्षित टिकट के लिए भी टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है.

यात्रियों के आराम के लिए वेटिंग रूम और वीआईपी रूम में 3 एयर कंडीशनर और हवा के बेहतर संचलन के लिए वेटिंग हॉल में 12-फीट का विशाल एचवीएलएस पंखा लगाया गया है. इसके अलावा स्टेशन परिसर में 146 इनडोर एलइडी डाउन लाइट्स, फसाड लाइटिंग, सर्कुलेटिंग एरिया में 8 डेकोरेटिव एलइडी पोल और 4 हाई मास्ट टावर्स लगाए गए हैं. वहीं, यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए 57 साइनेज बोर्ड और द्विभाषी (हिंदी व अंग्रेजी) स्टेशन नाम बोर्ड लगाए गए हैं.

Advertisement

सोमेसर स्टेशन को पूरी तरह से दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है. दोनों प्लेटफॉर्मों पर टेकटाइल टाइल्स लगाई गई हैं. इसके साथ ही, मौजूदा फुट ओवर ब्रिज पर आवागमन को आसान बनाने के लिए 2 आधुनिक पैसेंजर लिफ्ट लगाई गई हैं और दिव्यांगजनों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए शौचालयों का निर्माण किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »