खेत की रखवाली करने गया था युवक, हत्या कर भूसे में छिपाया शव... परिजनों ने किया हंगामा

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र के भूरी पहाड़ी गांव में भूसे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर मौके पर पहुंची कुंडेरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया.

Advertisement
हत्या की घटना की जानकारी देते कुंडेरा थानाधिकारी श्रवण कुमार पाठक. हत्या की घटना की जानकारी देते कुंडेरा थानाधिकारी श्रवण कुमार पाठक.

सुनील जोशी

  • सवाई माधोपुर ,
  • 06 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 3:51 PM IST

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के कुंडेरा थाना क्षेत्र के भूरी पहाड़ी गांव में सरसों की तुड़ी (भूसा) में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर मौके पर पहुंची कुंडेरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया. आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. 

Advertisement

मृतक युवक की पहचान भूरी पहाड़ी के रहने वाला 35 साल के मुकेश मीणा के रूप में हुई है. ग्रामीण अशोक राजा ने बताया कि मुकेश मीणा परसों रात अपने खेत पर रखवाली करने गया था‌. शुक्रवार सुबह मुकेश घर वापस नहीं आया, तो परिजनों के सोचा कि वह माताजी की पूजा करने गया होगा. 

यह भी पढ़ें- रास्ता देने से किया इनकार फिर बुलाई पंचायत, विरोध करने पर सुना दी तुगलकी फरमान

मुकेश के कल दिनभर घर नहीं आने पर परिजनों की चिंता बढ़ी और परिजनों ने मुकेश को ढूंढ़ना शुरू किया. इस दौरान पूरे दिन परिजन मुकेश को खोजते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद शुक्रवार की रात करीब दस बजे के आस-पास परिजनों को सरसों के भूसे में मुकेश मीणा का शव मिला. 

इसकी सूचना परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को दी‌. सूचना पर कुंडेरा थाना पुलिस और सीओ सिटी हेमेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. शनिवार सुबह मोर्चरी पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. 

Advertisement

मुकेश की मौत की घटना की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजे सहित मुकेश की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई. इसके साथ ही शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की परिजन जिद करने लगे. परिजनों का आरोप है कि अज्ञात लोगों ने मुकेश की हत्या करने के बाद शव को सरसों के भूसे में में छिपा दिया. 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. मामले की निष्पक्ष जांच और उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया है. परिजनों ने घटना को लेकर कुंडेरा थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »