राजस्थान: 22 जिलों में पंच-सरपंच पदों के लिए वोटिंग जारी, आज ही होगी मतगणना

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत शुक्रवार सुबह 7 बजे से 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया. मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा. आज ही मतगणना भी होगी.

Advertisement
मतदान खत्म होते ही शुरू होगी गिनती (File photo) मतदान खत्म होते ही शुरू होगी गिनती (File photo)

aajtak.in

  • जयपुर,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

राजस्थान में पंचायती राज चुनावों के तहत 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, सुबह 7:00 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6:00 बजे तक चलेगा.

इस चरण के चुनाव में सरपंच पद के लिए कुल 21,839 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही 45 ग्राम पंचायतों में सरपंचों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है.

Advertisement

स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं. राज्य में पहले चरण के तहत पंचायती राज चुनाव के लिए वोट पहले ही डाले जा चुके हैं. शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और कई जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.  

यह भी पढ़ें: सरपंच बना तो 10 लाख के नोटों की माला पहनाई, 25 फुट लंबी माला देखने उमड़ा पूरा गांव

मतदान के तुरंत बाद होगी मतगणना
चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शाम 6:00 बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ही वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी. राज्य में पंचायती राज संस्थाओं के यह चुनाव कुल चार चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं.

Advertisement

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »