राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा, बस पुलिया से टकराई, 12 लोगों की मौत, 30 यात्री घायल

राजस्थान के सीकर में लक्ष्मणगढ़ के पास एक बस पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को सीकर के राजकीय कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
कई यात्रियों की हालत गंभीर. कई यात्रियों की हालत गंभीर.

सुशील कुमार जोशी

  • ,
  • 29 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 8:05 PM IST

राजस्थान के सीकर में लक्ष्मणगढ़ के पास एक बस पुलिया से टकरा गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, कई यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही घायलों को सीकर के राजकीय कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के पास हुआ. बताया जा रहा है कि बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ की तरफ जा रही थी. इस दौरान यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई. घटना के बाद बस क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं, राजकीय कल्याण अस्पताल सीकर के अधीक्षक महेंद्र खीचड़ ने बताया कि अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.

ये भी पढ़ें- UP के सिद्धार्थनगर में बड़ा हादसा, 53 श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी, 3 की मौत

12 लोगों की मौत और करीब 30 यात्री घायल

जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव ने बताया कि राजस्थान के सीकर जिले में मंगलवार दोपहर एक निजी बस के फ्लाईओवर की दीवार से टकराने से 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 यात्री घायल हो गए. सालासर से आ रही बस लक्ष्मणगढ़ में फ्लाईओवर के एक हिस्से से टकरा गई. बस तेज गति से चल रही थी और उसमें यात्री भरे हुए थे, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गया.

Advertisement

उन्होंने बताया कि बस का दाहिना हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई. बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाई गई. सीकर के पुलिस महानिरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कुछ घायलों को जयपुर रेफर किया गया है और अन्य का यहां एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है.

'दुर्घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है'

इस दुर्घटना में मरने वालों में विनीता, सीमा, किरण कंवर, कमला, बनारसी मेघवाल, आदित्य मेघवाल और प्रमोद सिंह शामिल हैं. बाकी लोगों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं. डॉक्टरों और प्रशासन की एक टीम ने स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है और सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. यात्री स्थानीय निवासी हैं. उनके परिवार के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है.

CM भजनलाल शर्मा ने जताया शोक

वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट करते हुए लिखा- 'सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोकसंतप्त परिवारजनों के साथ हैं. संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें. ॐ शांति.'

Advertisement

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (आरपीसीसी) के अध्यक्ष एवं लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, 'इस दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही हमने स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से घायलों के तत्काल उपचार एवं हरसंभव सहायता के लिए बात की. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »