'अकेली हूं, बात कर सकते हैं...', प्यार भरी बातें कर होटल में बुलाती थी महिला, फिर अंजाम देती थी वारदात

राजस्थान के अलवर में पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए अपहरण कर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति-पत्नी हैं. पुलिस इस गैंग के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस का कहना है कि गैंग के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
पुलिस की गिरफ्त में पति-पत्नी. पुलिस की गिरफ्त में पति-पत्नी.

संतोष शर्मा

  • अलवर,
  • 25 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 9:52 PM IST

राजस्थान में अलवर पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए अपहरण कर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया है. गैंग का एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था. साथ ही गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
 
अकबरपुर थाना पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अनीता और उसका पति पुनिया राम पुनखर थाना के मालाखेड़ा का रहने वाला है. अनीता अनजान लोगों को मोबाइल से फोन करती थी और अपने जाल में फंसा लेती थी. फिर उन्हें होटल में बुलाती थी. इसके बाद पति को बुलाकर झांसे में लिए गए शख्स का अपहरण करवा लेती थी.

Advertisement

'प्यार भरी बातें कर बुलाती थी होटल'

इसके बाद गैंग मोटी रकम वसूलता था. रुपये न देने पर महिला की ओर से धमकी दी जाती थी कि रेप केस में फंसाकर बदनाम कर देगी. गिरफ्तारी से एक दिन पहले पति-पत्नी ने एक युवक से 3 लाख रुपये वसूले थे.

मामले में महिला थाना अधिकारी प्रेमलता वर्मा ने बताया कि अनीता अनजान लोगों को फोन करती थी. फिर प्यार भरी बातें करने लगती थी. उसे झांसे में लेकर कहती थी, "मैं अकेली हूं. आप मुझसे कुछ समय बात कर सकते हैं". कुछ दिनों तक फोन पर प्यार मोहब्बत की बातें करने के बाद, महिला उसे किसी होटल में बुलाती थी.

'जबरदस्ती मारपीट कर ट्रांसफर करा लेते थे रुपये'

वहां महिला की गैंग के लोग पहले से ही आसपास डेरा डाले रहते थे. होटल से निकलने के बाद जब युवक जाने लगता था तो गैंग के सदस्य गाड़ी से पीछा करके उसका अपहरण कर लेते थे. इसके बाद मारपीट कर जबरन पैसे ट्रांसफर करा लेते थे.

Advertisement

मोटी रकम नहीं देने पर रेप का केस दर्ज कराने की धमकी देते थे. एक सप्ताह पहले अकबरपुर थाना पुलिस ने करीब ढाई सौ किलोमीटर पीछा करते हुए दो युवकों को हनी ट्रैप गैंग के अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त भी कराया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »