2 अक्टूबर से भारत जोड़ो आंदोलन शुरू करेगी कांग्रेस, सोनिया बोलीं- We Will Overcome...

सोनिया ने कहा कि कांग्रेस अभी बुरे दौर से गुजर रही है. इससे हम उबरेंगे और निकलेंगे. हमारा अच्छा वक्त आएगा. जनजागरण अभियान में लोगों को जोड़ा जाएगा.

Advertisement
सोनिया गांधी. सोनिया गांधी.

aajtak.in

  • उदयपुर,
  • 15 मई 2022,
  • अपडेटेड 5:20 PM IST
  • राजस्थान के उदयपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर का आखिरी दिन
  • 15 जून से जनजागरण अभियान भी चलाएगी कांग्रेस

राजस्थान के उदयपुर में चिंतन शिविर के आखिरी दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बड़ा ऐलान किया. सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस 2 अक्टूबर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी. चिंतन शिविर के जरिए कांग्रेस को और मजबूत करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि हम जीतेंगे, यही हमारा संकल्प है, यही हमारा नव संकल्प है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से 'कन्याकुमारी से कश्मीर भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करेगी. इसमें सभी युवा और हम सब शामिल होंगे. इससे पहले कांग्रेस 15 जून से जनजागरण अभियान चलाएगी. सोनिया ने कहा कि कांग्रेस अभी बुरे दौर से गुजर रही है. इससे हम उबरेंगे और निकलेंगे. जनजागरण अभियान में लोगों को जोड़ा जाएगा. इसके बाद देश में अभियान चलाया जाएगा. सोनिया ने कहा कि मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही उपयोगी शिविर रहा है. मुझे छह ग्रुप में से प्रत्येक में चर्चा करने का मौका मिला. ये राज्य और देश के चुनावों के लिए घोषणापत्र तैयार करने के लिए भी महत्वपूर्ण होंगे. मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि समूह की सिफारिशों पर तेजी से कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

सोनिया ने कहा कि हम एक साथ फिर से सक्रिय हो जाएंगे. ऐसा करने से पहले मैं नवसंकल्प के अतिरिक्त ये चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कर रही हूं.

1. हम इस साल गांधी जयंती से कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेंगे. इसमें हम सभी भाग लेंगे. यह यात्रा सामाजिक समरसता के बंधनों को मजबूत करने के लिए है, जो हमारे संविधान के मूलभूत मूल्यों पर हमला कर रहे हैं और हमारे करोड़ों लोगों की दिन-प्रतिदिन की चिंताओं को दूर करने में मदद करेगी. 
2. जिला स्तरीय जन जागरण अभियान का चरण-2 जो पहले शुरू किया गया था. अब एक महीने बाद 15 जून को फिर से शुरू होगा. यह बड़े स्तर पर अभियान चलेगा. इसमें विशेष रूप से बढ़ती बेरोजगारी और खाद्य-तेलों के दामों में मूल्य वृद्धि पर बात की जाएगी.
3. आंतरिक सुधारों की प्रक्रिया को चलाने के लिए एक कॉम्पैक्ट टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा. इसकी चर्चा यहां उदयपुर में विभिन्न ग्रुप में की गई है. 2024 के लोकसभा चुनावों पर ध्यान केंद्रित करने वाले इन सुधारों में संगठन के सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा, जिसमें पार्टी पदों पर नियुक्तियों के नियम, कम्युनिकेशन और प्रचार, आउटरीच, वित्त और चुनाव प्रबंधन शामिल हैं. टास्क फोर्स के गठन को अगले दो-तीन दिनों में जारी कर दिया जाएगा.
4. मैंने सीडब्ल्यूसी से एक सलाहकार समूह तैयार करने का भी फैसला किया है जो मेरी अध्यक्षता में नियमित रूप से बैठक करेगा और हमारी पार्टी के सामने राजनीतिक मुद्दों और चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेगा. बेशक, हमारे पास सीडब्ल्यूसी है जो समय-समय पर बैठक करती है और यह जारी रहेगी. हालांकि, नया ग्रुप सामूहिक निर्णय लेने वाला नहीं है, लेकिन वरिष्ठ सहयोगियों के अनुभव का लाभ उठाने में मेरी मदद करेगा. इसकी भी बहुत जल्द सूचना दी जाएगी.

Advertisement

सोनिया गांधी ने कहा कि इन तीन दिनों के दौरान आपको एक-दूसरे को जानने, अपने वरिष्ठ और छोटे सहयोगियों से मिलने और बातचीत करने का अवसर मिला है. जहां तक ​​मेरी बात है, मैंने सभी छह ग्रुप में बैठकर वक्ताओं को सुना. उन्होंने कहा कि रात में अशोक गहलोत जी ने रात्रिभोज आयोजित किया. मैं उसमें शामिल हुई और ये महसूस कर रही थी कि मैंने अपने परिवार के साथ शाम बिताई है. जब कुछ युवा नेताओं ने विचार शेयर किए तो मैं बहुत प्रभावित हुई. मुझे आशा है कि यह भावना बनी रहेगी. मैं आप सभी को शुभकामनाएं देती हूं. हम विरोधियों को मात देंगे. यही हमारा संकल्प है. वही हमारा नवसंकल्प है. कांग्रेस का नया उदय होगा. वही हमारा नवसंकल्प है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement