हाईवे पर दूल्हा-दुल्हन की कार का एक्सीडेंट, जीप से हुई टक्कर में चली गई जान, राजस्थान में हुआ हादसा

राजस्थान को दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर ट्रक और जीप की जोरदार टक्कर में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि गाड़ी में करीब 14 से 15 लोग सवार थे, जिनमें दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन शामिल थे. मृतकों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
राजस्थान में हाईवे पर दर्दनाक हादसा. राजस्थान में हाईवे पर दर्दनाक हादसा.

संदीप मीणा

  • जयपुर,
  • 11 जून 2025,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.

पुलिस ने बताया कि दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर ट्रक और जीप के बीच टक्कर की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि कार में सवार सभी लोग मध्यप्रदेश से शादी समारोह के बाद लौट रहे थे. तभी रायसर के पास जीप अनियंत्रित हो गई और एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जीप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को बाहर निकाला गया.

Advertisement

गाड़ी में सवार से 14 से 15 लोग 

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त गाड़ी में करीब 14 से 15 लोग सवार थे, जिनमें दूल्हा-दुल्हन और उनके परिजन शामिल थे. पुलिस ने बताया कि हादसे में मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को पास के निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है हादसे की जांच शुरू कर दी है. मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »