जयपुर: सट्टा संचालकों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार आरोपियों की निकाली परेड

जयपुर पुलिस ने सट्टा और जुए का अड्डा चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इन सभी को बुधवार रात को गिरफ्तार किया था. इन लोगों के पास से 48 लाख, 80 हजार रुपये की नगदी मिली है. जिसे जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी ज्यादा थे तो उन्हें पैदल-पैदल लेकर कोर्ट जाया जा रहा है.

Advertisement
जयपुर पुलिस ने सट्टा संचालकों की निकाली परेड. जयपुर पुलिस ने सट्टा संचालकों की निकाली परेड.

देव अंकुर

  • जयपुर,
  • 06 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

जयपुर पुलिस ने गुरुवार को जुए का अड्डा चलाने वाले और सट्टा संचालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने पहले गिरफ्तार किए सभी 41 सट्टा संचालकों को परेड कराई, ताकि उन्हें शर्मसार किया जा सके. साथ पुलिस ने छापेमारी के दौरान 48 लाख रुपये की नगदी बरामद की है, जिसे जब्त कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए सट्टा संचालकों की परेड कराई. परेड कराने की पीछे का मकसद उन्हें (सट्टा संचालकों) शर्मसार करने था. सट्टा संचालकों की परेड संजय सर्किल थाने से कलेक्ट्रेट सर्किल तक निकाली गई. पुलिस ने बताया कि ये परेड एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत की मौजूदगी में कराई गई.

Advertisement

जालूपुरा थाना और नाहरगढ़ थाना की पुलिस टीमों ने कुख्यात सट्टा संचालक गन्या उर्फ फिरोज उर्फ बबलू के जुआ अड्डे पर छापा मारकर तीन दर्जन से अधिक सट्टा संचालकों को पकड़ा.

'48 लाख नकदी जब्त'

पुलिस के अनुसार, जालुपुरा पुलिस स्टेशन और नाहरगढ़ पुलिस स्टेशन की पुलिस टीमों ने कुख्यात सट्टा ऑपरेटर गन्या उर्फ फिरोज उर्फ बबलू के जुए के अड्डे पर छापा मारकर 36 से ज्यादा सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया था और 48 लाख रुपये नगदी बरामद किए.

इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने कहा, इन सभी को बुधवार रात को गिरफ्तार किया था. इन लोगों के पास से 48 लाख, 80 हजार रुपये की नगदी मिली है. जिसे जब्त कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी ज्यादा थे तो उन्हें पैदल-पैदल लेकर कोर्ट जाया जा रहा है. आरोपियों में जयपुर, अजमेर, कोटा और आसपास के इलाकों के सट्टा संचालक शामिल हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »