जयपुर-फलोदी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर- कार की सीधी भिड़ंत में 4 लोगों की दर्दनाक मौत

जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर मिठड़ी के पास अलसुबह 5 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया. तेज रफ्तार डंपर और कार के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
झुंझुनूं के रहने वाले थे सभी मृतक (प्रतीकात्मक फोटो- ITG) झुंझुनूं के रहने वाले थे सभी मृतक (प्रतीकात्मक फोटो- ITG)

विशाल शर्मा

  • जयपुर,
  • 16 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

राजस्थान के जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर बुधवार अलसुबह एक खौफनाक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. तेज रफ्तार डंपर और  स्विप्ट डिजायर कार के बीच हुई आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा और मौके पर चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार, यह हादसा जयपुर-फलोदी मेगा हाईवे पर मिठड़ी के पास सुबह करीब 5 बजे घटित हुआ. उस वक्त हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही कम थी.

Advertisement

कार सवार लोग कार में सवार लोग सीकर से पालड़ी गांव की और जा रहे थे तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और एक ही परिवार के तीन लोग एवं ड्राइवर समेत 4 लोगो की मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: भाई के एक्सीडेंट ने बदला नजरिया, आलू बेचने वाले लड़के ने 8वीं बार में न‍िकाला NEET, अब बनेगा डॉक्टर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. राहत कार्य शुरू कर कार के मलबे से शवों को बाहर निकाला गया. शुरुआती जांच और पहचान के आधार पर चारों मृतक झुंझुनूं जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. मृतकों के नाम शीतल राजपूत, तुलसी, लक्ष्मण सिंह और ड्राइवर रामकिशन मेधवाल हैं. 

Advertisement

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नजदीकी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी है. डंपर में मुरड़ भरी हुई थी जो कि अवैध रूप से सचालित हो रहा था. इतना ही नहीं डंपर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »