Jaipur: पार्षद टिकट का झांसा देकर कांग्रेस महिला कार्यकर्ता से गैंगरेप, तीन पर केस दर्ज

जयपुर में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि पार्षद का टिकट दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाया गया, जहां उसे नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. पीड़िता की शिकायत पर सिंधी कैम्प थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

शरत कुमार

  • जयपुर ,
  • 14 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 7:25 PM IST

जयपुर में कांग्रेस की एक महिला कार्यकर्ता के साथ गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पीड़िता ने तीन युवकों पर निकाय चुनाव में पार्षद का टिकट दिलाने के बहाने होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है.

सिंधी कैम्प थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 35 वर्षीय पीड़िता काफी समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़ी हुई है. वह अक्सर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय जाती रहती है. कुछ समय पहले उसकी मुलाकात बबलू नाम के एक व्यक्ति से हुई थी, जिसकी पार्टी के नेताओं से अच्छी पहचान थी.

Advertisement

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता से गैंगरेप

पीड़िता ने बताया कि 9 अप्रैल को बबलू ने उसे जयपुर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में बुलाया. शाम 7.30 बजे जब वह होटल पहुंची तो वहां बबलू के साथ वसीम और मुन्ना नाम के दो और युवक मौजूद थे. बातचीत के दौरान बबलू ने पार्षद टिकट की सिफारिश के लिए एक कांग्रेस विधायक को फोन भी किया, लेकिन विधायक ने व्यस्तता का हवाला देकर कॉल काट दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इसके बाद बबलू ने पीड़िता को होटल में रुकने को कहा. पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ पूरी रात गैंगरेप किया. अगले दिन होश आने पर आरोपियों ने उसे धमकाया. शुक्रवार को पीड़िता ने सिंधी कैम्प थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »