जयपुर-अजमेर हाइवे पर रेलिंग तोड़कर पूरे परिवार को रौंद गया ट्रॉला, 3 बच्चों की मौत

जयपुर के अजमेर बायपास पर तेज रफ्तार ट्रॉले ने सड़क किनारे बैठे परिवार को रौंद दिया. हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई है.

Advertisement
जयपुर में भीषण सड़क हादसा (Representative Image/File) जयपुर में भीषण सड़क हादसा (Representative Image/File)

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

राजस्थान की राजधानी जयपुर में अजमेर रोड स्थित बायपास पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हिट एंड रन मामले में तेज रफ्तार से दौड़ रहे एक ट्रॉले ने सड़क किनारे गुब्बारे और अन्य सामान बेच रहे परिवार को रौंद दिया.

चश्मदीदों के मुताबिक, ट्रॉला करीब 100 मीटर तक सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ता गया और उसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया. हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर मांस के चिथड़े बिखर गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है.

चश्मदीद ने क्या बताया?

मौके पर मौजूद, अमर पैलेस के गार्ड ने बताया, "परिवार हाईवे किनारे के डिवाइडर पर बैठा था. हमारे यहां से पीने का पानी भरकर ले गए थे, बोले कि गांव जा रहे है. अचानक से ट्रक चालक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और सबको कुचल दिया."

बड़ा सवाल है कि अजमेर-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर पर रेलिंग क्यों टूटी थी, इसकी वजह से निजी बस वाले अस्थायी बस स्टॉप बना लिया था. नाले खुले थे.
मौके से ट्रक चालक फरार हो गया. सीसीटीवी देख कर लगा कि ओवर टेक करने की कोशिश कर रहा था.

यह भी पढ़ें: जयपुर की एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा, छत गिरने से 10 मजदूर मलबे में दबे

Advertisement

पुलिस ने क्या बताया?

जयपुर ट्रैफिक पुलिस के ACP अमीन हसन ने बताया, "यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई. एक परिवार गाड़ी का इंतज़ार कर रहा था. मौके पर मौजूद लोगों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल थे. इसी दौरान, एक ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चों की मौत हो गई है, जबकि माता-पिता गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है."

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों व घायलों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही घटनाक्रम की सही जानकारी स्पष्ट हो पाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »