रेलयात्री ध्यान दें! गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के बढ़े फेरे, जयपुर-पुणे एक्सप्रेस के रूट में बदलाव

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और तकनीकी कार्यों को ध्यान में रखते हुए गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के पांच अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं. वहीं, पुणे-लोनावला रेलखंड पर तकनीकी कार्य और पावर ब्लॉक के कारण जयपुर-पुणे एक्सप्रेस का संचालन अस्थायी रूप से खड़की स्टेशन तक होगा.

Advertisement
रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है (फाइल फोटो- ITG) रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है (फाइल फोटो- ITG)

चेतन गुर्जर

  • कोटा,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:28 PM IST

रेल यात्रियों की बढ़ती मांग और यात्रा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है. एक तरफ जहां गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन के पांच अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं तो वहीं, दूसरी ओर पुणे-लोनावला रेलखंड पर तकनीकी कार्य और पावर ब्लॉक की वजह से जयपुर-पुणे एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया गया है. 

Advertisement

जयपुर-पुणे एक्सप्रेस का संचालन अस्थायी रूप से खड़की स्टेशन तक सीमित रहेगा.रेलवे का कहना है कि इन बदलावों का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करना है.

गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल के 5 अतिरिक्त फेरे
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल ट्रेन अब  3, 10, 17, 24 और 31 जुलाई 2026 को प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी.

यह ट्रेन कोटा मंडल के भवानी मंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना जंक्शन और भरतपुर जंक्शन से होकर गुजरेगी. जिससे राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा.

कोटा मंडल के स्टेशनों पर ट्रेन का टाइम शेड्यूल

  • भवानी मंडी – सुबह 8:18 बजे आगमन, 8:20 बजे प्रस्थान
  • कोटा जंक्शन – सुबह 9:35 बजे आगमन, 9:45 बजे प्रस्थान
  • सवाई माधोपुर – सुबह 10:55 बजे आगमन, 11:00 बजे प्रस्थान
  • गंगापुर सिटी – सुबह 11:55 बजे आगमन, दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान
  • हिंडौन सिटी – दोपहर 12:28 बजे आगमन, 12:30 बजे प्रस्थान
  • बयाना जंक्शन – दोपहर 12:58 बजे आगमन, 1:00 बजे प्रस्थान
  • भरतपुर जंक्शन – दोपहर 2:15 बजे आगमन, 2:20 बजे प्रस्थान

वापसी में भी 5 अतिरिक्त फेरे

Advertisement

वहीं, गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल 6, 13, 20, 27 जुलाई और 3 अगस्त 2026 को चलेगी.

कोटा मंडल में वापसी के दौरान ये होगा ट्रेन का टाइम शेड्यूल

  • भरतपुर जंक्शन – सुबह 10:50 बजे आगमन, 10:52 बजे प्रस्थान
  • बयाना जंक्शन – सुबह 11:25 बजे आगमन, 11:27 बजे प्रस्थान
  • हिंडौन सिटी – सुबह 11:50 बजे आगमन, 11:52 बजे प्रस्थान
  • गंगापुर सिटी – दोपहर 12:30 बजे आगमन, 12:35 बजे प्रस्थान
  • सवाई माधोपुर – दोपहर 1:20 बजे आगमन, 1:25 बजे प्रस्थान
  • कोटा जंक्शन – दोपहर 2:50 बजे आगमन, 3:00 बजे प्रस्थान
  • भवानी मंडी – शाम 4:13 बजे आगमन, 4:15 बजे प्रस्थान

रेलवे ने बताया कि लखनऊ स्टेशन पर आरएलडीए के निर्माण कार्य की वजह से गांधीधाम-भागलपुर स्पेशल का संचालन कानपुर सेंट्रल से आगे परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा. यह ट्रेन अब फतेहपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औंरिहार, गाजीपुर सिटी, छपरा और हाजीपुर के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी.

जयपुर-पुणे एक्सप्रेस खड़की तक ही जाएगी
वहीं, सेंट्रल रेलवे के पुणे-लोनावला रेलखंड पर तकनीकी कार्य और पावर ब्लॉक के चलते गाड़ी संख्या 12940/12939 जयपुर-पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के संचालन में भी अस्थायी बदलाव किया गया है.

रेलवे के मुताबिक, 4 जुलाई 2026 को जयपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12940 जयपुर-पुणे एक्सप्रेस पुणे स्टेशन तक नहीं जाएगी, बल्कि खड़की स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी.

Advertisement

इसी तरह 5 जुलाई 2026 को चलने वाली गाड़ी संख्या 12939 पुणे-जयपुर एक्सप्रेस पुणे स्टेशन के स्थान पर खड़की स्टेशन से शाम 5:35 बजे जयपुर के लिए रवाना होगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »