बीकानेर गर्ल्स ने अफीम चाटते हुए बनाई Reel, अब पुलिस ने लिया एक्शन

इंस्टाग्राम पर बीकानेर गर्ल्स के नाम से मशहूर लड़कियों ने अफीम का इस्तेमाल करते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था. अब ये उन्हें बहुत भारी पड़ गया है. बीकानेर की एसपी ने इस मामले का संज्ञान लिया है और इन लड़कियों पर कार्रवाई की गई है.

Advertisement
अफीम चाटते बनाई रील (सोशल मीडिया ग्रैब) अफीम चाटते बनाई रील (सोशल मीडिया ग्रैब)

aajtak.in

  • बीकानेर,
  • 22 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

सोशल मीडिया पर बीकानेर गर्ल और बीकानेर की शेरनिया नाम से मशहूर लड़कियों को अफीम के साथ रील बनाना महंगा पड़ गया. पुलिस ने इन लड़कियों पर कार्रवाई करते हुए अफीम बरामद की है और अब इन पर कार्रवाई होगी. 

इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में तीन लड़कियां दिख रही हैं. इसमें से दो बहने हैं. एक की उम्र 21 वर्ष दूसरे की 18 वर्ष और तीसरी लड़की भी उनकी रिश्तेदार ही है, जो नाबालिग बताई जा रही है. पुलिस जांच में ही जुट गई. तीनों अफीम का इस्तेमाल करती दिख रही हैं. इस वीडियो पर बीकानेर की एसपी तेजस्विनी  गौतम ने संज्ञान लिया और इस पर कार्रवाई का निर्देश दिया.

Advertisement

200 ग्राम अफीम हुआ बरामद
एसएचओ सुरेंद्र पचार ने बताया कि बीकानेर के बल्लभ गार्डन निवासी दो युवतियों से 200 ग्राम अफीम बरामद किया गया है. दोनों ने सोशल मीडिया पर अफीम के साथ रील बनाकर डाला था. दोनों की पहचान मोनिका राजपुरोहित (21) और करिश्मा राजपुरोहित (18) के रूप में की गई है. दोनों बहने हैं.

बीकानेर गर्ल के नाम से पॉपुलर हैं दोनों बहनें
दोनों बहनो पर एफआईआर दर्ज कर सब इंस्पेक्टर जीतराम को जांच की जिम्मेदारी दे दी गई है. दोनों युवतियों पर अफीम का प्रचार करने के लिए रील बनाकर सोशल मीडिया पर डालने का भी आरोप है. दोनों इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं. 

वीडियो किया इंस्टा अकाउंट से डिलीट
पुलिस ने बताया कि वीडियो बहुत ज्यादा वायरल होने के बाद उसे इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दिया गया है. ये लड़कियां इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा फेमस भी हैं. इंस्टाग्राम पर लाखों में इनके फॉलोअर हैं. इंस्टाग्राम पेज पर कई तरह के डायलॉग इन्होंने डाल रखे हैं. इसके अलावा कई सारे रील्स भी बनाकर शेयर किया है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »