गोवा जाने का था प्लान, पहुंच गई पाकिस्तान... अंजू के भाई डेविड ने बताई पूरी कहानी

राजस्थान से पाकिस्तान पहुंची अंजू के भाई ने बताया कि पहले उनका प्लान गोवा जाने का था. वहां अंजू की बड़ी बहन रहती हैं. लेकिन अंजू ने वो प्लान कैंसिल कर दिया और घर पर जयपुर जाने की बात बताई. लेकिन दोबारा फोन आया तो अंजू ने बताया कि वो अमृतसर में हैं. इसके बाद उनकी अंजू से कोई बात नहीं हुई.

Advertisement
अंजू का गोवा जाने का बना था प्लान. अंजू का गोवा जाने का बना था प्लान.

संतोष शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 5:49 PM IST

राजस्थान से पंजाब होकर पाकिस्तान पहुंची अंजू को लेकर अब नई बात सामने आई है. अंजू के भाई डेविड ने बताया कि उन्हें पहले से पता था कि उनकी बहन कहीं घूमने जा रही हैं. लेकिन ये नहीं पता था कि वो पाकिस्तान ही पहुंच जाएंगी. डेविड ने बताया कि अंजू पहले अपनी बड़ी बहन के पास गोवा जाने वाली थीं. लेकिन बजट ठीक नहीं बैठ रहा था इसलिए अंजू ने गोवा जाने का प्लान कैंसिल कर दिया.

Advertisement

डेविड के मुताबिक, ''अंजू ने गोवा का प्लान कैंसिल करने के बाद हमें बताया कि वह जयपुर जा रही हैं ताकि थोड़ा घूम-फिर सकें. उनकी वहां एक सहेली भी रहती है. लेकिन वो 21 जुलाई को जयपुर की जगह पंजाब के अमृतसर पहुंच गई. उन्होंने हमें वहां से फोन भी किया. लेकिन ये नहीं बताया कि वो पाकिस्तान जाने वाली हैं. पाकिस्तान के बारे में हमें भी खुद अभी पता चला है.''

अंजू के भाई ने बताया कि हम लोग बचपन से ही ईसाई हैं. हालांकि, हमारे दादा हिंदू थे. लेकिन पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया था. जिसके बाद हम सब अब ईसाई ही हैं. डेविड ने बताया कि वे लोग मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया कि अंजू की उसके बाद से हमसे तो कोई बात नहीं हुई लेकिन उनकी अपने बच्चों से बात हुई है. अंजू उन्हें बता रही थीं कि वो दो दिन में भारत लौट आएंगी.

Advertisement

उधर, अंजू के पति अरविंद का कहना है, ''मेरी पत्नी मुझे झूठ बोलकर भिवाड़ी से पाकिस्तान पहुंच गई है. उसने मुझे कहा था कि वो जयपुर अपनी किसी सहेली के पास जा रही है. 4 दिन तक मेरी उससे WhatsApp के जरिए बात भी होती रही. लेकिन रविवार को मुझे पता चला कि वो जयपुर नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लाहौर में है. पहली बार उसने मुझसे झूठ बोला, जो कि बिल्कुल गलत है. अब मेरे बच्चे ही तय करेंगे कि हम अंजू के साथ रहेंगे या नहीं.''

वहीं, अंजू का कहना है कि वह मजबूरी में अपने पति के साथ रह रही थी. भारत आकर वो पति से अलग बच्चों के साथ रहना चाहती हैं. अंजू ने बताया कि हां मैंने पाकिस्तान जाने की बात किसी को नहीं बताई. लेकिन मैं 2 से 4 दिन में लौट आऊंगी.

'मैंने सभी लीगल फॉर्मेट को फॉलो किया'

उन्होंने बताया कि वो इस समय वो पेशावर से आगे दीर अपर इलाके में हैं और सुरक्षित हैं. उन्होंने कहा, ''मैं यहां घूमने आई हूं. मैंने सभी लीगल फॉर्मेट को फॉलो किया है. सब कुछ प्लानिंग और तैयारी करके आई हूं और यहां एक शादी थी उसमें भी शामिल होना था. मैं बाघा बार्डर से पाकिस्तान पहुंची हूं. सबसे पहले मैं भिवाड़ी से दिल्ली आई थी. दिल्ली से अमृतसर पहुंची. उसके बाद बाघा बॉर्डर फिर वहां से पाकिस्तान पहुंची हूं.''

Advertisement

'फेसबुक के जरिए नसरुल्ला से हुई थी दोस्ती'

उन्होंने कहा कि लोग मुझे लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं कि मैं पाकिस्तान में नसरुल्लाह से सगाई करने आई हूं. लोग इसे सीमा हैदर मामले से भी जोड़कर देख रहे हैं तो मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि मेरा मामला सीमा जैसा नहीं है. मैं 2 से 4 दिन में वापस भारत लौट आऊंगी. नसरुल्ला से फेसबुक के जरिए साल 2020 में मेरी बातचीत शुरू हुई थी. लेकिन लोग बेवजह मेरा नाम उसके साथ जोड़ रहे हैं.

मेरा और अंजू का शादी का कोई प्लान नहीं: नसरुल्लाह

वहीं, नसरुल्लाह ने भी लव अफेयर की बात को नकारते हुए कहा कि अंजू जल्द ही भारत लौट जाएंगी. उन्होंने कहा कि अंजू से शादी करने जैसा कोई विचार नहीं है. पेशावर से करीब 300 किलोमीटर दूर जिले के कुलशो गांव से फोन पर नसरुल्लाह एक न्यूज एजेंसी को बताया कि अंजू पाकिस्तान की यात्रा पर हैं. हमारी शादी करने की कोई योजना नहीं है.

बता दें, अंजू का एक वीडियो भी सामने आया है. यह वीडियो पंजाब के वाघा बॉर्डर का है. यहीं से अंजू पाकिस्तान के लाहौर पहुंची थीं. उन्होंने वाघा बॉर्डर पर पहले सेल्फी ली फिर खुद का वीडियो भी बनाया. इस वीडियो में वह काफी खुश नजर आईं.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »