मां ने घोंट दिया 4 साल की बेटी का गला, खुद के दोनों हाथों पर चाकू मारकर आत्महत्या की कोशिश

अलवर के राजगढ़ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक मां पर अपनी ही चार साल की बेटी की हत्या का आरोप है. वारदात के बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया। मासूम के गले पर निशान मिले हैं, जबकि आरोपी मां अस्पताल में भर्ती है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Advertisement
मां ने बेटी को मारकर की आत्महत्या की कोशिश (Photo: itg) मां ने बेटी को मारकर की आत्महत्या की कोशिश (Photo: itg)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:41 PM IST

राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया.  यहां एक कलयुगी बेरहम मां ने अपनी ही चार साल के जिगर के टुकड़े कि गला घोंटकर हत्या कर दी. उसके बाद खुद के दोनों हाथों पर धारदार हथियार से काट कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. सुबह जब परिजनों ने बच्ची को स्कूल के लिए जगाया तो उनको घटना का पता लगा. इस पर परिजन मां व बेटी को राजगढ़ चिकित्सालय लेकर पहुचे. जहां चिकित्सकों ने 4 साल की गरीमा सैनी को मृत घोषित कर दिया और मां शीला सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया.

Advertisement

परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. बड़ी संख्या में मोहल्ले व आसपास के लोग घटना स्थल पर इकट्ठा हो गए. इस सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना जाप्ते के साथ राजगढ़ चिकित्सालय पहुंचे. जहां घटना की जानकारी ली. साथ ही इस मामले में शीला और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए. 

वहीं मृतका चार साल की गरीमा सैनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. शीला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए अलवर रैफर किया है. अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में उसका इलाज जारी है. मृतका के ताऊ सूरज सैनी ने बताया कि वो सब एक ही मकान में रहते हैं. शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे उसके भाई संतोष के बच्चों को स्कूल जाने के लिए आवाज लगाई तो उसकी पत्नी शीला ने दरवाजा खोला. उन्होंने देखा की शीला के हाथ कटे हुए थे  जबकि चार साल की गरीमा बेहोश व बेसुध हालत में पड़ी हुई थी.

Advertisement

गरीमा के गले पर गहरे निशान थे. उन्होंने तुरंत दोनों मां- बेटी को राजगढ़ चिकित्सालय में भर्ती करवाया. यहां चिकित्सकों ने गरीमा को मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि गरीमा की मां ने उसका गला दबाकर हत्या की है. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. साथ ही इस सम्बंध में सूरज सैनी ने राजगढ़ थाने में रिर्पोट दी. मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है. शीला का इलाज जारी है पुलिस में मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में शीला और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं. शीला ने मासूम बच्ची की हत्या क्यों की, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है. शीला लगातार अपने बयानों से पलट रही है तो वहीं परिजनों को भी कुछ समझ नहीं आ रहा है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement