अलवर: स्टेशन से निकला ही था युवक, थार सवार बदमाशों ने कर लिया अगवा, हैरान कर देगी किडनैप की ये वारदात

अलवर रेलवे स्टेशन के बाहर जोधपुर के एक युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया और फिरौती के लिए परिजनों से ऑनलाइन पैसे डलवाए. पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की मदद से बदमाशों तक पहुंचकर 4 घंटे में युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है.

Advertisement
अलवर घूमने आए युवक को उठा ले गए बदमाश. (Photo: Screengrab) अलवर घूमने आए युवक को उठा ले गए बदमाश. (Photo: Screengrab)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर ,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:07 PM IST

राजस्थान के अलवर शहर में दिनदहाड़े अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जोधपुर से अपने दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक का रेलवे स्टेशन के बाहर से बदमाशों ने अपहरण कर लिया. बदमाश युवक को जबरन थार गाड़ी में बैठाकर हरियाणा की तरफ ले गए और उसके परिजनों से फिरौती के पैसे ऑनलाइन डलवाए. पुलिस ने तकनीकी मदद और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए बदमाशों तक पहुंचकर करीब 4 घंटे में युवक को सुरक्षित छुड़ा लिया.

Advertisement

पुलिस उपाधीक्षक शहर अंगद शर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के सामने से एक युवक का अपहरण हो गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीमों का गठन किया गया और तकनीकी जांच शुरू की गई. जानकारी के मुताबिक जोधपुर निवासी उम्मेद सिंह अपने दो दोस्तों के साथ अलवर घूमने आया था.

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ने खोला अपहरण गैंग का पूरा खेल

जैसे ही तीनों रेलवे स्टेशन से बाहर निकले, तभी एक थार गाड़ी में आए बदमाशों ने उम्मेद सिंह को जबरन गाड़ी में बैठा लिया. अचानक हुई इस घटना से उसके दोस्त घबरा गए और वहां से भाग निकले. बाद में उन्होंने परिजनों और पुलिस को सूचना दी. अपहरण के बाद बदमाश युवक को हरियाणा की तरफ ले गए. रास्ते में उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देकर परिजनों से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी गई. इस दौरान परिजनों ने एक बार 50 हजार रुपये और दूसरी बार 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए.

Advertisement

पुलिस ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाई और उस बैंक खाते तक पहुंच गई, जिसमें पैसे भेजे गए थे. खाताधारक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे गैंग का खुलासा हो गया. जांच में सामने आया कि यह एवाल गैंग है, जो पहले भी कई वारदात कर चुकी है. पुलिस ने पीछा करते हुए जाहुल और नौशाद को भिवाड़ी के हरियाणा बॉर्डर, नूंह के पास से गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान बदमाशों को शक हो गया था कि पुलिस उनका पीछा कर रही है, इसलिए उन्होंने रास्ते में थार गाड़ी बदलकर क्रेटा कार ले ली. 

पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट किया, दो की तलाश जारी

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी आवेद समेत दो अन्य की तलाश जारी है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिद उर्फ जाहुल, नौफिल और नौसाद के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक कार भी जब्त की है. मुक्त कराए गए उम्मेद सिंह ने बताया कि अगर समय रहते पुलिस नहीं पहुंचती तो उसकी जान को खतरा हो सकता था. उसने बताया कि बदमाश लगातार उसे धमका रहे थे और करीब तीन घंटे तक हरियाणा इलाके में घुमाते रहे.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement