जिम में हिडन कैमरा, मोबाइल में अश्लील वीडियो... पत्नी ने खोली ट्रेनर की काली करतूतों की पोल

अजमेर के किशनगढ़ में जिम ट्रेनर पर जिम और घर में हिडन कैमरे लगाकर महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है. आरोपी की पत्नी ने मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो मिलने के बाद मदनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जिम और घर के DVR व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
पत्नी को भी बनाया ब्लैकमेलिंग का शिकार.(Photo: Chandra Shekhar Sharma/ITG) पत्नी को भी बनाया ब्लैकमेलिंग का शिकार.(Photo: Chandra Shekhar Sharma/ITG)

चंद्रशेखर शर्मा

  • अजमेर,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ से मानवता को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक जिम ट्रेनर पर जिम और अपने घर में हिडन कैमरे लगाकर युवतियों और महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगे हैं. इस पूरे मामले का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि आरोपी की अपनी पत्नी ने किया है. पीड़िता ने मदनगंज थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, आरोपी जिम ट्रेनर हाल ही में मारपीट के एक अन्य मामले में गिरफ्तार होकर जेल गया था. पति के जेल जाने के बाद जब उसकी पत्नी ने उसका मोबाइल फोन चेक किया, तो उसमें कई महिलाओं और युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें मिलीं. यह देखकर पत्नी के होश उड़ गए और पूरे मामले का खुलासा हुआ.

यह भी पढ़ें: नशे की लत ने बना दिया वाहन चोर, अजमेर पुलिस ने बरामद की 30 चोरी की बाइक, 2 शातिर गिरफ्तार

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी जिम ट्रेनर जिम में आने वाली महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाता था. वह उनके अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था और इस तरह उनका शोषण करता था.

पत्नी को भी बनाया ब्लैकमेलिंग का शिकार

शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पति ने उसके भी कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना रखे थे. इन वीडियो के आधार पर वह पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर रहा था और ब्लैकमेल कर रहा था. इतना ही नहीं, आरोपी पत्नी पर इस गंदे खेल में साथ देने का दबाव बना रहा था.

Advertisement

पत्नी ने आरोप लगाया कि आरोपी साथ न देने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकियां देता था. पीड़िता ने आरोपी के परिवार के कुछ अन्य सदस्यों पर भी इस अपराध में मिलीभगत होने का गंभीर आरोप लगाया है.

मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं.

पुलिस ने शुरू की इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए अजमेर पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गई है. मदनगंज थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है. पुलिस अब आरोपी के जिम और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (DVR) और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त करने की तैयारी कर रही है.

इन उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि हिडन कैमरे कहां-कहां लगाए गए थे और अब तक कितनी महिलाएं इसका शिकार बनी हैं. पुलिस इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की बारीकी से जांच कर रही है.

अजमेर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement