लापता हुआ 5 साल का मासूम, खंडहर में चारे में दबा मिला शव, मां ने चाचा पर लगाया हत्या का आरोप

अलवर जिले के मुंडावर में 5 साल के बच्चे का शव एक खंडहर मकान में चारे के ढेर से मिला. बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं. 19 जुलाई से लापता बच्चे की मां ने उसके चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ कर रही है.

Advertisement
खंडहर में चारे में दबा मिला 5 साल के मासूम का शव (Photo: ITG) खंडहर में चारे में दबा मिला 5 साल के मासूम का शव (Photo: ITG)

हिमांशु शर्मा

  • अलवर,
  • 21 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

राजस्थान में अलवर के खैरथल जिले के मुंडावर में एक 5 साल के बच्चे की हत्या का मामला सामने आया है. बालक का शव गांव के खंडहर मकान में चारे के ढेर में पड़ा हुआ मिला. बच्चे के सिर और हाथ पर चोट के निशान मिले हैं. बच्चे की मां ने उसके चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. 19 जुलाई को दोपहर के समय खेलते समय अचानक बच्चा लापता हो गया था.

Advertisement

खैरथल तिजारा जिले के मुंडावर थाना थाना अंतर्गत सराय गांव में बीती देर रात उस समय हड़कंप मच गया. जब शनिवार दोपहर से लापता एक 5 वर्षीय लोकेश पुत्र बिंटू का शव गांव के पास ही एक पुरानी खंडहर हवेली स्थित चारे के ढेर में मिला. लोकेश के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे साफ है की हत्या के बाद शव को खंडहर में फेंका गया है.

परिजनों ने बताया कि 19 जुलाई को लोकेश दोपहर करीब 1 बजे घर से लापता हो गया. वह गांव के बच्चों के साथ खेल रहा था. लोकेश के परिजनों ने उसको ढूंढने के लिए गांव वालों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. रातभर चले इस सर्च अभियान में देर रात खंडहर हवेली से बच्चे का शव बरामद हुआ. शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना मिलते ही मुंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को मुंडावर सीएचसी भिजवाया गया.

Advertisement

परिजनों ने बताया कि लोकेश के पिता काम पर गए थे. दोपहर में पत्नी का फोन आया और कहा कि लोकेश दिखाई नहीं दे रहा है. लेकिन जब उसकी कोई जानकारी नहीं मिली. तो परिवार के लोगों ने आसपास क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की. इस दौरान भी कोई जानकारी नहीं मिली. देर रात लोकेश एक खंडहर में चारे के ढेर के अंदर दबा हुआ मिला. मुंडावर थाना पुलिस अब पूरे इलाके में बारीकी से जांच करने में लगी हुई है. गांव में बच्चे की मौत की खबर फैलते ही माहौल गमगीन हो गया. बताया जा रहा है कि मासूम बच्चे के पिता बिंटू बाइक मिस्त्री है और मृतक लोकेश घर का इकलौता बेटा था. लोकेश की मां ने उसके चाचा पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस इस संबंध में परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »