इस वक्त सबकी नजर पांच राज्यों के एग्जिट पोल्स पर लगी है. इस बीच पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर आई है. पश्चिम बंगाल में EVM के बटन से छेड़छाड़ करके वोटिंग को प्रभावित करने के मामले में चुनाव आयोग एक्शन में आ गया है. शिकायतों पर जांच शुरू हो गई है. अब तक 77 शिकायतों में से 23 की पुष्टि हो गई है. सभी शिकायतों की पुष्टि के बाद आज ईसीआई सभी रिपोर्ट पर संज्ञान लेकर अपनी फुल कमिशन मीटिंग में तय करेगा कि पुनर्मतदान कहां और कब कराना है. इनमें सबसे ज्यादा शिकायत उस फलता विधानसभा से मिली है. जहां यूपी के आईपीएस अजय पाल शर्मा और टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के बयान चर्चा में आए हैं. इस सीट पर आरोप लगा कि बीजेपी के बटन के आगे टेप लगा दिया गया था.