अटारी बार्डर में माहौल देश भक्ति के रंग में रंग गया है... अटारी बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी की फाइनल रिहर्सल हुई... आजादी के पर्व से ठीक पहले सरहद का ये इलाका मानो जश्न के मंच में बदल गया है... सुरक्षा जवानों के कदमों की धमक... बैंड की धुन... और तिरंगे की शान... सब मिलकर एक ऐसा माहौल बना रहे हैं, जिसे देखकर हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो जाए.