पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महिला वोटबैंक को साधने के लिए बड़ा चुनावी दांव चल दिया है. करीब चार साल के इंतजार के बाद मान सरकार ने ‘मांवां-धीयां सत्कार योजना’ को मंजूरी दे दी है. पहली जुलाई से महिलाओं के खातों में सीधे पैसे भेजे जाएंगे. सरकार इसे महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का कदम बता रही है, लेकिन विपक्ष इसे चुनावी स्टंट करार दे रहा है.