शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से आय से अधिक संपत्ति मामले में जमानत मिली है. पिछले 7 महीने से वो नाभा जेल में बंद है. वहीं अकाली दल ने इस फैसले का स्वागत करते हुए इस भगवंत सरकार की करारी हार बताया है. वही बीजेपी ने भी इस फैसले का स्वागत किया है.