एक हफ्ते के भीतर दोबारा पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज बढ़ गईं. अबकी बार करीब 90-90 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई. पश्चिम एशिया के युद्ध से बने हालात के बीच कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है. लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक ढांचे का टूटना करार दिया है. राहुल की दलील है कि भयंकर आर्थिक तूफान आने वाला है, और प्रधानमंत्री दुनिया का चक्कर काट रहे हैं.