महाराष्ट्र के कल्याण में दुर्गाड़ी किले पर अब सियासत गरमा गई है. बकरीद पर दुर्गाडी किले में स्थित दुर्गा माता मंदिर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, जिसके चलते शिवसेना के उद्धव गुट और शिंदे गुट दोनों आज सड़क पर उतरे और घंटानाद आंदोलन किया. पहली बार बीजेपी भी आंदोलन में शामिल हुई. आज इस किले पर पुलिस की भारी मौजूदगी थी. शहर में कई बैरिकेड्स लगाए थे. करीब 400 पुलिसकर्मियों को तैनाती थी. आंदोलनकारी और पुलिस बल के बीच झड़पें भी हुईं हैं.