बारूद की ढेर पर खड़ा मध्य-पूर्व फिर से धधक उठा है. बीती रात जब वॉशिंगटन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैबिनेट की बैठक कर रहे थे, तब ईरान होर्मुज में अमेरिकी तेल टैंकरों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा रहा था. यहीं से हमले और जवाबी हमले का वो सिलसिला शुरू हुआ जो रुक-रुक कर अब भी जारी है.