आज का दंगल उत्तर प्रदेश में चल रही शिखा पर सियासत को लेकर है क्योंकि 18 जनवरी को प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ स्नान को जा रहे साधु-संतों-बटुकों के साथ मारपीट हुई थी. विपक्ष ने इसकी कड़ी निंदा की. दोनों डिप्टी सीएम ने भी इसे गलत बताया और जांच से लेकर कार्रवाई तक का आश्वासन दिया. वो तो कुछ नहीं हुआ लेकिन महीने भर बाद अब चोटी की सियासत फिर गरम हो गई क्योंकि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चोटी के सम्मान में 101 बटुकों को घर बुलाकर फूल बरसाये और मिठाइयां खिलाईं.