बीजेपी ने लखनऊ में प्रदेश कार्य समिति सम्मेलन के साथ 2027 के लिए अपनी चुनावी तैयारियों का औपचारिक शंखनाद कर दिया. अमित शाह ने 2017 के 312 सीटों के रिकॉर्ड को याद दिलाया और इस बार 350 से ज्यादा सीटें जीतने का बड़ा लक्ष्य तय किया. शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी सरकार अंगद का पैर है, जिसे हटाना या हिलाना किसी के बस की बात नहीं. लेकिन इस बार बीजेपी के सामने 'वोट चोरी' वाला मुद्दा है. ऐसे में सवाल है.2027 के चुनाव में कौन पड़ेगा भारी? देखें दंगल.