वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण के नाम पर शुरू हुए SIR में अजब-गजब सियासत हो रही है. वो इसलिए कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव आरोप लगा रहे हैं कि फर्जी फॉर्म-7 भरवाकर बीजेपी उनके समर्थकों के नाम कटवा रही है और अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही. उधर बंगाल में चुनाव आयोग ने 7 अफसरों को निलंबित कर दिया है क्योंकि वहां बीजेपी ने ममता बनर्जी के अफसरों के खिलाफ गलत तरीके से नाम जोड़ने की शिकायत की है. सवाल है अखिलेश यादव के आरोप क्या सिर्फ चुनावी राजनीति का हिस्सा हैं? देखें दंगल.