आज सबसे पहले आपको बताएंगे कि क्या मिडटर्म चुनावों की मुसीबत में फंसे Donald Trump को गुजरात के जामनगर से 'संजीवनी' मिलेगी? कभी रशिया से कच्चा तेल खरीदने पर भारत को आंखें दिखाने वाले अमेरिका के तेवर आज पूरी तरह बदल चुके हैं. अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने आज जामनगर का दौरा किया, क्योंकि दुनिया का ये रिफाइनिंग सुपरपावर ही वेनेजुएला के उस 'हेवी क्रूड ऑयल' को ठिकाने लगा सकता है, जिसे रिफाइन करने की क्षमता अमेरिका के पास फिलहाल सीमित है. देखें...