ओडिशा के मयूरभंज में भयानक तूफान, 70 घर तबाह, 2 लोगों की मौत

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को आए तेज तूफान ने अचानक हालात बदल दिए. तेज हवाओं और बवंडर जैसे हालात से कई घरों को भारी नुकसान पहुंचा और गांव में अफरातफरी मच गई. इस घटना में लोगों के घायल होने और जान जाने की खबर भी सामने आई है.

Advertisement
तूफान के बाद बर्बादी का मंजर (File Photo: PTI) तूफान के बाद बर्बादी का मंजर (File Photo: PTI)

अजय कुमार नाथ

  • मयूरभंज ,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:20 PM IST

ओडिशा के मयूरभंज जिले के करंजिया इलाके में रविवार को आए तेज तूफान ने भारी तबाही मचा दी. अचानक आए इस तूफान से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई. तेज हवाओं और बवंडर जैसे हालात ने कुछ ही मिनटों में कई घरों और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा दिया, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई.

जानकारी के मुताबिक, जिले के किआ गांव में तूफान का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला. यहां तेज और झोंकेदार हवाओं ने कई कच्चे और फूस के मकानों की छतें उड़ा दीं. इस आपदा में 70 से ज्यादा घरों को नुकसान पहुंचा है. कई परिवारों का घर और सामान दोनों ही बर्बाद हो गया, जिससे वे फिलहाल खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं.

Advertisement

तूफान में 10 लोग घायल, अस्पताल में दो की मौत

तूफान के दौरान करीब 10 लोग घायल हो गए. घायलों में से दो लोगों की हालत गंभीर थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तूफान इतनी तेजी से आया कि लोगों को संभलने या सुरक्षित जगह पर जाने का मौका ही नहीं मिला.

इसकी वजह से कई बड़े पेड़ और बिजली के खंभे भी उखड़ गए, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. तेज हवाओं के कारण सड़क पर चल रहे कुछ वाहन भी हिल गए और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

फिलहाल स्थानीय प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है. प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है. इलाके के लोग प्रशासन से जल्द मदद और पुनर्वास की मांग कर रहे हैं ताकि वे इस मुश्किल हालात से बाहर निकल सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement