मांग में समर्थ का सिंदूर पड़ते ही खुशी से रोई थी ट्विशा..., झकझोर देगा शादी का वीडियो

भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. शादी के खुशहाल पलों से जुड़ा वीडियो, पति समर्थ की फरारी, सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सएप चैट ने केस को और उलझा दिया है. अब मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद परिवार को न्याय की उम्मीद और मजबूत होती नजर आ रही है.

Advertisement
ट्विशा की शादी के झकझोर देने वाला वीडियो (Photo: itg) ट्विशा की शादी के झकझोर देने वाला वीडियो (Photo: itg)

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

बीते कई दिनों से चर्चित भोपाल की ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला हर रोज नए मोड़ लेता नजर आ रहा है. घटना का पहले और बाद की सीसीटीवी फुटेज, ट्विशा के पति समर्थ की फरारी और ट्विशा की सास के हैरान करने वाले कई बयानों के बाद अब परिवार और वकील आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज करने की तैयारी में हैं. इस कदम से मामले की निष्पक्ष जांच की उम्मीद बढ़ गई है और न्याय मिलने की उम्मीद मजबूत हो गई है.

Advertisement

पूरी शादी में खिलखिलाती ही रही ट्विशा

इस सब के बीच ट्विशा और समर्थ की हाईफाई शादी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें हल्दी , मेहंदी से लेकर विदाई तक की रस्मों की झलकियां हैं. वीडियो में ट्विशा खिलखिलाती हंसी के साथ कभी अपने भाई बहनों तो कभी पति के साथ झूमती दिख रही है. जयमाल से लेकर मंडप तक ट्विशा के हावभाव ऐसे हैं जैसे उसे समर्थ के रूप में सपनों का राजकुमार मिल गया हो.

सिंदूर दान के समय खुशी से रो पड़ी 

वीडियो में सिंदूर दान के समय ट्विशा अपनी खुशी से नम हुई आंखें बंद कर पल को महसूस करती नजर आ रही है. जैसे ठीक इस पल के बाद उसकी दुनिया और भी खूबसूरत हो जाएगी.  पूरे वीडियो में समर्थ के चेहरे पर भी खुशी झलक रही है.

Advertisement

ट्विशा की मौत और समर्थ फरार

समर्थ और ट्विशा की शादी के वीडियो को देखकर बिल्कुल नहीं लगता कि इस रिश्ते का ऐसा अंत होगा. शादी के कुछ ही महीने बाद बीते 12 मई को ट्विशा घर की छत पर बेल्ट से लटकी मिली और उसे किसी तरह अस्पताल पहुंचाने के बाद से समर्थ फरार है.

सीबीआई करेगी ट्विशा केस की जांच

मामले की संवेदनशीलता और बढ़ते सवालों को देखते हुए सरकार ने इसकी जांच अब सीबीआई से कराने की सिफारिश कर दी है. इस फैसले के बाद देश की प्रमुख जांच एजेंसी इस रहस्यमयी मौत के पूरे घटनाक्रम की तह तक पहुंचने की कोशिश करेगी. इसी बीच ट्विशा शर्मा का परिवार और उनकी कानूनी टीम आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को और मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है. परिवार के वकील आयुष तिवारी ने अदालत में सुनवाई के दौरान एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया.

उन्होंने ट्विशा शर्मा और उनकी सास गिरीबाला सिंह के बीच हुई व्हाट्सएप बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि चैट से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि ट्विशा को ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा था और वह लंबे समय से परेशान थीं.

दोबारा पोस्टमार्टम कराने पर अड़े परिजन

Advertisement

उधर, ट्विशा का परिवार अब इस मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए अदालत में शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग करने की तैयारी कर रहा है. परिवार की ओर से यह भी कहा गया है कि आरोपी पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत का अदालत में कड़ा विरोध किया जाएगा. साथ ही, ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करने की मांग भी उठाई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »