दोहरे हत्याकांड के 3 दोषियों को फांसी की सजा, MP की अदालत का बड़ा फैसला

MP News: पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी इडला पिता जंगलिया, सुरेश पिता इडला, इंदरसिंह पिता केमता निवासी रजवट निवासी गुजरात ने धारदार हथियारों से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया और शवों को फेंक दिया गया था.

Advertisement
(प्रतीकात्मक तस्वीर) (प्रतीकात्मक तस्वीर)

चंद्रभान सिंह भदौरिया

  • अलीराजपुर ,
  • 15 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 8:48 AM IST

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर की अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने दोहरे हत्याकांड पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए 3 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है. एसपी अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि अलीराजपुर के कट्टीवाडा थाना इलाके के ध्याना रोड गांव कवछा के जंगल में 15 जून 2019 को वेस्ता पिता रेमला और राजू पिता रामसिंह का क्षत विक्षत शव बरामद किया गया था. इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी.

Advertisement

मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतकों में से एक वेस्ता पिता रेमला कथित तौर पर आरोपियों में से एक इडला पिता जंगलिया निवासी रजवट की लड़की को भगाकर ले गया था. उस झगड़े के निराकरण के लिए पंचायत भी बैठी थी. लेकिन विवाद का निराकरण नहीं हुआ और विवाद ज्यादा बढ़ गया. बाद में दोनों की लाश बरामद हुई. 

पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी इडला पिता जंगलिया, सुरेश पिता इडला, इंदरसिंह पिता केमता निवासी रजवट निवासी गुजरात ने धारदार हथियारों से दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया और शवों को फेंक दिया गया था.

पुलिस ने 22 जून 2023 को सभी हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया. जिस पर फांसी की सजा सुनाई गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »