MP: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती, 20 मिनट में 20 लाख रुपये और 6 KG सोना लूट ले गए बदमाश

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न में बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में दिनदहाड़े बदमाशों ने गन प्वाइंट पर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर 20 लाख रुपये नकद और करीब 6 किलो सोना लूट लिया. वारदात 15–20 मिनट में अंजाम दी गई. इस घटना के बाद राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं.

Advertisement
सिंगरौली में दिन दहाड़े हुई बैंक में लूट. (Photo: Hariom Singh/ITG) सिंगरौली में दिन दहाड़े हुई बैंक में लूट. (Photo: Hariom Singh/ITG)

हरिओम सिंह

  • सिंगरौली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित एक बैंक शाखा में दिनदहाड़े हुई बड़ी डकैती ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपये नकद और लगभग 6 किलोग्राम सोना लूट लिया. इस घटना के बाद से न केवल स्थानीय प्रशासन बल्कि प्रदेश स्तर तक हड़कंप मच गया है.

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात दोपहर करीब 12:30 बजे हुई, जब बाइक सवार कुछ अज्ञात बदमाश बैंक पहुंचे. बैंक में प्रवेश करते ही उन्होंने हथियार निकालकर वहां मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया. इसके बाद बदमाश सीधे लॉकर रूम तक पहुंचे और वहां रखी नकदी व सोना लूट लिया. बताया जा रहा है कि बदमाश करीब 15 से 20 मिनट तक बैंक के अंदर रहे और आराम से पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने संदिग्धों की तस्वीरें भी जारी की हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा की गई है.

Advertisement

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आसपास के जिलों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की पुलिस से भी संपर्क किया है. साथ ही विभिन्न टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

इस घटना में बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक बैंक में उस समय कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था, जो एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है. इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोना होने के बावजूद सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होना चिंताजनक है. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और जल्द ही इस सनसनीखेज डकैती का खुलासा करने का दावा कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement