MP: मंत्रालय में मंत्री के केबिन से चोरी हुई भगवान गणेश की मूर्ति, अब तक पकड़ में नहीं आया चोर

केबिन के बाहर और गलियारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, लेकिन अब तक चोर पकड़ा नहीं आया है. अंदेशा जताया जा रहा है कि छोटी मूर्ति होने के कारण कोई उसे अपनी जेब में रखकर ले गया. 

Advertisement
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के दफ्तर से चांदी की मूर्ति चोरी. (फाइल फोटो) मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के दफ्तर से चांदी की मूर्ति चोरी. (फाइल फोटो)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 30 मई 2025,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

मध्यप्रदेश सरकार के भोपाल स्थित मंत्रालय में चौंकाने वाली घटना हुई है. यहां किसी शख्स ने मोहन सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के केबिन में रखी भगवान गणेश की मूर्ति ही चुरा ली. अब तक चोर कौन है, यह पता नहीं लग सका है.

मंत्रालय सूत्रों के मुताबिक, खाद्य और नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मंत्रालय का मंत्रालय के एनेक्सी-2 में तीसरे फ्लोर पर केबिन है. यहीं पर चांदी के गणेश जी और लक्ष्मी जी की मूर्ति रखी हुई थी. जब भी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत मंत्रालय आते तो मूर्ति की पूजा करते थे. कुछ दिन पहले मंत्री जब मंत्रालय आए तो केबिन स्थित मंदिर की पूजा करते समय उन्होंने देखा कि भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की चांदी की मूर्ति नदारद है. 

Advertisement

मंत्री ने तुरंत अपने स्टाफ से इसके बारे में पूछताछ की. तुरंत इसकी जानकारी मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारी को दी गई. केबिन के बाहर और गलियारों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, लेकिन अब तक चोर पकड़ा नहीं आया है. अंदेशा जताया जा रहा है कि छोटी मूर्ति होने के कारण कोई उसे अपनी जेब में रखकर ले गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »