प्राइवेट स्कूल ने एक साथ 40 छात्रों का करा दिया मुंडन, भड़के पैरेंट्स; DEO ने दिए जांच के आदेश

MP News: आर्यन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक साथ करीब 40 बच्चों का मुंडन करवा दिया गया. जब अभिभावक स्कूल से कारण जानने के लिए पहुंचे तो इन सभी छात्रों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र यानी ट्रांसफर सर्टिफिकेट दे दिया. अब इसकी शिकायत तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी से की गई है. 

Advertisement
स्कूल के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन. स्कूल के खिलाफ ABVP का प्रदर्शन.

हरिओम सिंह

  • सीधी ,
  • 29 सितंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST

मध्य प्रदेश के सीधी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के एक प्राइवेट स्कूल में 40 छात्रों का मुंडन करवा दिया गया. इस मामले में अब जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच का आदेश दे दिया है. 

जिले के मड़वास स्थित आर्यन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में एक साथ करीब 40 छात्रों का मुंडन करवा दिया गया. जब अभिभावक स्कूल से कारण जानने के लिए पहुंचे तो इन सभी बच्चों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र भी दे दिया. अब इसकी शिकायत तहसीलदार और जिला शिक्षा अधिकारी से की गई है. 

Advertisement

जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और एक हायर सेकेंडरी प्राचार्य को जांच की जिम्मेदारी दी है. हालांकि, अभी जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है. लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि रिपोर्ट में अगर स्कूल संचालक अगर दोषी पाया जाता है तो कलेक्टर से अनुशंसा के उपरांत स्कूल संचालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

एक पीड़ित छात्र ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने 11वीं और 12वीं के छात्रों का मुंडन करवाया है. स्कूल संचालक ने आखिर क्यों मुंडन करवाया? इसकी मुख्य वजह अभी सामने नहीं आ पाई है. लेकिन छात्रों के मुंडन करने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विरोध प्रदर्शन करते हुए स्कूल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »