रात में पुलिस ने पकड़ा घर से भागा प्रेमी जोड़ा, Love Story सुन थाने में करवाई शादी

मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पिछोर थाने में स्टेशन इंचार्ज ने घर से भागे प्रेमी जोड़े की शादी थाने में करवाई. दरअसल, प्रेमी जोड़े को गश्ती के दौरान पकड़ा गया था. पूछताछ में पता चला कि दोनों भाग कर शादी करने जा रहे हैं. स्टेशन इंचार्ज को जब इस लव स्टोरी का पता चला तो उन्होंने दोंनों के परिजनों को समझाया. फिर थाने में दोनों की शादी करवाई.

Advertisement
स्टेशन इंचार्ज ने थाने में करवाई शादी. स्टेशन इंचार्ज ने थाने में करवाई शादी.

प्रमोद भार्गव

  • शिवपुरी,
  • 12 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:01 AM IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में पुलिस स्टेशन इंचार्ज ने घर से भागे प्रेमी जोड़े की शादी थाने में करवाई. मामला पिछोर थाने का है. यहां स्टेशन इंचार्ज गब्बर सिंह गुर्जर ने प्रेमी जोड़े के घर वालों को पहले समझाया. फिर जब परिवार वाले मान गए तो थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी गई. इस मौके पर सभी पुलिसकर्मियों ने तालियां बजाईं और नवविहाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल ड्राइवर को पकड़ा, जिसके पीछे एक लड़की बैठी हुई थी. दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे घर से भागकर शादी करने जा रहे हैं. क्योंकि उनके घर वाले इस शादी को मंजूरी नहीं दे रहे और वे दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते.

दोनों ने बताया कि काफी समय से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. शादी के लिए घर वालों को बताया तो दोनों में से किसी के भी परिजन इस शादी के लिए नहीं माने. इसलिए दोनों ने फैसला लिया कि वे भागकर शादी कर लेंगे.

स्टेशन इंचार्ज गब्बर सिंह गुर्जर को जब इस लव स्टोरी का पता चला तो उन्होंने दोनों के परिवार वालों को थाने बुलाया. स्टेशन इंचार्ज ने दोनों के परिजनों को समझाया. परिजन स्टेशन इंचार्ज की बात मान गए और दोनों की शादी के लिए हामी भर दी. फिर गब्बर सिंह ने थाने में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवाई. प्रेमी जोड़े ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई. फिर दूल्हे ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भरा. घर वालों के साथ-साथ पुलिस वालों ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया.

Advertisement

थाने में हुई यह शादी इलाके में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. लोग स्टेशन इंचार्ज द्वारा किए गए इस काम का खूब सराहना कर रहे हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »