गीता प्रवचन चल रहा था और चादर की रस्सी बना दीवार लांघ गया कैदी...श्योपुर जिला जेल में हड़कंप

धर्मेंद्र सुबह सिलाई ट्रेनिंग के बाद दोपहर 12 बजे ऑनलाइन गीता प्रवचन कार्यक्रम में गया था. वहीं से वह मौका पाकर छिप गया और चादरों से रस्सी बनाकर ऊंची दीवार फांदकर भाग निकला. आरोपी पर महिला के अपहरण और शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप हैं.

Advertisement
जेल से गायब हुआ अपहरण का आरोपी.(Photo:ITG) जेल से गायब हुआ अपहरण का आरोपी.(Photo:ITG)

खेमराज दुबे

  • श्योपुर ,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:25 PM IST

मध्यप्रदेश के श्योपुर की जिला जेल में पिछले करीब 3 माह से बंद एक विचाराधीन कैदी शनिवार की दोपहर को जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया. जेल प्रबंधन को इसकी भनक लगी तो हडक़ंप मच गया और तलाशी शुरू हो गई. आरोपी कैदी पर कराहल थाने में दर्ज एक महिला के अपहरण और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज है. जेल प्रबंधन ने कैदी के भागने की सूचना जेल मुख्यालय और पुलिस अधीक्षक को भी सूचना दे दी. जिसके बाद पुलिस ने थानों को सूचना देकर सर्चिंग शुरू करा दी.

Advertisement

आरोपी कैदी धर्मेंद्र पुत्र सुरेश कुशवाह (24) निवासी पलायचा थाना बेलगढ़ा जिला ग्वालियर शनिवार की सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच सिलाई की ट्रैनिंग में मौजूद था.

इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक जेल परिसर के ही एक सभागार में होने वाली गीता प्रवचन के ऑनलाइन कार्यक्रम में चला गया. इसी दौरान वह बैरक में लौटने के बजाय बीच में कहीं छिप गया और मौका पाकर चादर की रस्सी बनाकर जेल की दीवार फांदकर भाग गया. आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही जेल परिसर में हड़कंप मच गया और तलाशी शुरू हुई.

जेल में आरोपी धर्मेंद्र कुशवाह 31 मई से बंद था. उस पर एक महिला को भगाकर ले जाने और उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रकरण दर्ज है.

कराहल थाने में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज हुआ और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद में बीएनएस की धारा 87 बढ़ाई गई. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया और 31 मई 2026 से ये श्योपुर जिला जेल में बंद था, लेकिन शनिवार को भाग गया.

Advertisement

जिला जेल अधीक्षक प्रभात कुमार का कहना है कि फरार कैदी की तलाश के लिए पुलिस ने संभावित ठिकानों और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »