रायसेन में खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी, आरक्षक की मौत... स्टेनो घायल

रायसेन में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहां एक स्कूटी खड़े ट्रक में जा भिड़ी. जिससे मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात आरक्षक की मौत हो गई. जबकि एसपी के स्टेनो गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
सड़क हादसे में आरक्षक की मौत. (Photo: Representational ) सड़क हादसे में आरक्षक की मौत. (Photo: Representational )

राजेश रजक

  • रायसेन,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें पुलिस आरक्षक नमन मुद्गल की मौत हो गई. जबकि रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता के स्टेनो ललित मार्को गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें भोपाल में भर्ती कराया गया है. यह हादसा रायसेन के गोपालपुर मंदिर के पास देर रात करीब 12 बजे हुआ. जिसका एक सीसीटीवी भी सामने आया है. 

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़े ट्रक में आरक्षक और स्टेनो की स्कूटी पीछे से घुस गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. जिसमें पुलिस आरक्षक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक पुलिस आरक्षक नमन मुद्गल अनुकंपा नियुक्ति पर पुलिस में भर्ती हुए थे. वहीं इस हादसे में एसपी के स्टेनो ललित मार्को घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: LPG सिलेंडर ले जाते वक्त हुआ हादसा! हाईवे पर चलती मोपेड में लगी आग, भूलकर न करें ये गलतियां

मार्को के सिर में गंभीर चोट आई है. सूचना मिलते ही रायसेन एसडीओपी प्रतिभा शर्मा भी तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गईं. उन्होंने घायल एवं मृतक को जिला अस्पताल पहुंचाया. दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर पहुंचने के बाद घायलों को पहचानना मुश्किल था. एसपी स्टेनो मार्को को सिर में गंभीर चोट आई है और उन्हें भोपाल रेफर किया गया है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हालांकि अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने बताया कि आरक्षक नमन मुद्गल और एसपी आशुतोष गुप्ता के स्टेनो ललित मार्को एक स्कूटी से जा रहे थे. इसी दौरान उनकी स्कूटी एक खड़े ट्रक से टकरा गई. जिससे आरक्षक की मौत हो गई. जबकि स्टेनो मार्को घायल हो गए. जिन्हें भोपाल में भर्ती कराया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement