कुएं में गिरे शिकारी और शिकार के बीच 'अनोखी दोस्ती', जब बछड़ा चाटने लगा तेंदुए का चेहरा; देखें कैसे हुआ रेस्क्यू

Leopard and Calf Friendship: पन्ना के रैपुरा में मौत के कुएं में कुदरत का करिश्मा देखने को मिला. तेंदुआ और बछड़ा साथ गिरे, लेकिन शिकार की जगह दोनों के बीच दोस्ती हो गई. जानें कैसे वन विभाग ने सूझबूझ से किया दोनों का रेस्क्यू...

Advertisement
सूखे कुएं में दिखा प्रकृति का अद्भुत मंजर.(Photo:Screengrab) सूखे कुएं में दिखा प्रकृति का अद्भुत मंजर.(Photo:Screengrab)

दिलीप शर्मा (दीपक)

  • पन्ना,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:41 PM IST

मध्यप्रदेश के दक्षिण पन्ना वनमण्डल के रैपुरा रेंज से एक ऐसी खबर आई है जिसने वन्यजीव विशेषज्ञों और ग्रामीणों को हैरान कर दिया है. आमतौर पर कुएं में गिरे तेंदुए को किसी भी जीव के लिए मौत का पैगाम माना जाता है, लेकिन ग्राम मक्केपाला में कुएं के भीतर शिकारी और शिकार के बीच दुश्मनी की जगह अनोखी दोस्ती का मंजर देखने को मिला.

Advertisement

ग्राम मक्केपाला में एक तेंदुआ और बछड़ा अचानक एक गहरे कुएं में गिर गए. सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. दक्षिण पन्ना वनमण्डल की टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर मोर्चा संभाला. 

शिकार की जगह दिखा 'प्रेम'

उपवनमण्डल अधिकारी रचना शर्मा और रेंज अधिकारी विवेक जैन के नेतृत्व में एक बेहद तकनीकी रेस्क्यू प्लान तैयार किया गया. ​जब रेस्क्यू टीम कुएं के पास पहुंची, तो वहां का नजारा देख सबकी आंखें फटी रह गईं. जिस बछड़े को तेंदुए का निवाला बन जाना चाहिए था, वह तेंदुए के साथ बेहद सहज था. बछड़ा समय-समय पर तेंदुए के पास जाकर उसे चाट रहा था. आमतौर पर हिंसक प्रवृत्ति वाला तेंदुआ भी शांत रहा और उसने बछड़े को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया. देखें VIDEO:- 



विशेषज्ञों का मानना है कि तनावपूर्ण स्थिति में दोनों जीवों ने एक-दूसरे के साथ सुरक्षा की भावना महसूस की, जो प्रकृति का एक दुर्लभ उदाहरण है.

Advertisement

रेस्क्यू की 'मास्टर प्लानिंग'
​​
वन विभाग ने तेंदुए को बाहर निकालने के लिए लकड़ी के भारी लट्ठों और रस्सियों की मदद से एक अस्थायी सीढ़ी तैयार की.​ जिससे तेंदुआ बछड़े को बिना नुकसान पहुंचाए बाहर निकल गया. वह गांव में न घुसे, इसके लिए गांव की ओर ट्रैक्टरों और वाहनों की दीवार खड़ी कर दी गई.

वहीं, जंगल की ओर जाने वाले रास्ते की फेंसिंग हटा दी गई ताकि तेंदुआ सीधे अपने प्राकृतिक आवास में जा सके. ​रणनीति कारगर रही. तेंदुआ सीढ़ी के सहारे बाहर निकला और सीधे जंगल की ओर दौड़ गया. इसके तुरंत बाद वन विभाग ने बछड़े को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement