मध्यप्रदेश: नर्मदापुरम में पेड़ से टकराई बेकाबू बोलेरो, एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित 5 की मौत

Narmadapuram Accident: तामिया से पिपरिया की ओर आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
तेज रफ्तार बोलेरो कार बेकाबू होकर सीधे पेड़ से टकरा गई.(PHOTO:ITG) तेज रफ्तार बोलेरो कार बेकाबू होकर सीधे पेड़ से टकरा गई.(PHOTO:ITG)

पीताम्बर जोशी

  • नर्मदापुरम,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

MP News: नर्मदापुरम के पिपरिया में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां सतपुड़ा टाइगर रिजर्व स्थित डोकरीखेड़ा गांव के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो कार बेकाबू होकर सीधे पेड़ से टकरा गई. इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो कार तामिया से पिपरिया की ओर आ रही थी, तभी डोकरीखेड़ा गांव के पास चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया.

Advertisement

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में एक ही परिवार के पति-पत्नी और उनके बेटे की भी दुखद मौत हो गई है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

वहीं दोनों गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »