BJP की अंदरूनी जंग: इस विधायक ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया 'नकारा'; सिंधिया समर्थकों के खिलाफ खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश BJP के भीतर चल रही अंदरूनी गुटबाजी और खींचतान अब खुलकर सड़कों और बयानों में सामने आने लगी है. गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने अपनी ही सरकार के दो कद्दावर मंत्रियों ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है.

Advertisement
BJP MLA ने किया बिजली दफ्तर का घेराव और अधिकारियों को लगाई फटकार.(Photo:Screengrab) BJP MLA ने किया बिजली दफ्तर का घेराव और अधिकारियों को लगाई फटकार.(Photo:Screengrab)

विकास दीक्षित

  • गुना,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

गुना विधानसभा क्षेत्र में अघोषित और अनिश्चित बिजली कटौती से जनता त्रस्त है.इसी समस्या को लेकर स्थानीय भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.

वे छुट्टी के दिन ही भारी संख्या में आम जनता को साथ लेकर बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए. वहां उन्होंने विभाग के आला अधिकारियों की क्लास लगाई और बिजली कटौती को लेकर तीखे सवाल पूछे.

Advertisement

'मंच पर ढोंग करते हैं, खंभे पर चढ़ते हैं'
विधायक ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और प्रदेश की मोहन सरकार के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पर कटाक्ष करते हुए कहा, "ऊर्जा मंत्री बहुत बड़े ज्ञानी और भगवान के बंदे हैं, जो मंच पर ही ढोंग (धोक) देने लगते हैं, कभी बिजली के खंभे पर चढ़ जाते हैं, तो कभी नाली में उतर जाते हैं."

विधायक ने आगे कहा, ''हमें ऐसा जनसेवक नहीं चाहिए, ऐसे नकारा मंत्री को हटाया जाए. प्रामाणिकता के साथ काम करने वाला व्यक्ति चाहिए है. प्राइमरी मिडिल पास व्यक्ति के हाथ में कमान सौंप दी है. किसी योग्य MA या PHD वाले व्यक्ति को पद पर बैठाओ! CM को बदनाम करने का काम कर रहे हैं ऊर्जा मंत्री... CM से शिकायत करूंगा.'' विधायक की बात सुनकर अधिकारियों ने उनके हाथ जोड़ लिए.

Advertisement

'हवाई पट्टी पर मुझे पीछे धकेला'

पन्नालाल ने सिंधिया कोटे के खाद्य और गुना जिले के प्रभारी मंत्री के खिलाफ भी मोर्चा खोलते हुए बयान दे दिया. पन्नालाल शाक्य ने कहा, "प्रभारी मंत्री तो महाराजा से भी बड़ा है. महाराजा के साथ किसी को चलने ही नहीं देता. मुझे हवाई पट्टी पर हाथ पकड़कर दूर कर दिया. हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं भाई.''

गुना विधायक की नाराजगी को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारी अशोक शर्मा ने ग्वालियर में कटौती का उदाहरण देने की कोशिश की.

बदले में विधायक ने अधिकारी की बात काटते हुए विधायक ने कहा कि "हमें ग्वालियर से मतलब नहीं है, वो सिंधिया की राजधानी है.. वहां चाहे अंधेरा रहे या उजाला या हैलोजन जले, हमें मतलब नहीं है ...हम तो गुना के जनप्रतिनिधि हैं, इसलिए यहां की बात करेंगे.'' देखें VIDEO:- 

दरअसल, पन्नालाल शाक्य गुना में अनिश्चित बिजली कटौती से नाराज हैं. बिजली की समस्या को लेकर विधायक ने जनता को लेकर दफ्तर का घेराव कर लिया.

विधायक के बयान ने बीजेपी में गुटबाजी को उजागर कर दिया है. हाल ही में प्रशिक्षण अभियान में ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना पहुंचे थे.

गुटबाजी को लेकर जब ज्योतिरादित्य सिंधिया से सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि "पार्टी में सब ठीक चल रहा है. कोई गुटबाजी नहीं है, गुटबाजी तो पत्रकारों के बीच है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »