MP: वीडियो मीटिंग में हंसी पड़ी भारी, एसपी ने ASI को किया सस्पेंड

मध्य प्रदेश के बालाघाट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अनुशासनहीनता पर एक एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया. एसपी आदित्य मिश्रा लंबित शिकायतों की समीक्षा कर रहे थे, तभी एएसआई रामकिशोर रहांगडाले बार-बार हंसते नजर आए. स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर उन्हें तत्काल निलंबित किया गया. फिलहाल उन्हें रक्षित केंद्र से अटैच किया गया है और मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगाई गई है.

Advertisement
एएसआई को रक्षित केंद्र बालाघाट से अटैच कर दिया गया है. (Photo: Representational) एएसआई को रक्षित केंद्र बालाघाट से अटैच कर दिया गया है. (Photo: Representational)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:46 PM IST

मध्य प्रदेश के बालाघाट में पुलिस के एक एएसआई को एसपी की मौजूदगी में बुलाई गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हंसना भारी पड़ गया. एसपी आदित्य मिश्रा ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए एएसआई को सस्पेंड कर दिया है. दरअसल, बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी लंबित शिकायतों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा कर रहे थे, जिसमें कई थानों के अधिकारी मौजूद थे. 

Advertisement

कोतवाली थाना से उप निरीक्षक संजय किरार से एक लंबित शिकायत पर चर्चा चल रही थी. इसी बीच ASI रामकिशोर रहांगडाले बार-बार हंसते दिखे. जब उनसे इस व्यवहार पर स्पष्टीकरण मांगा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल सस्पेंशन का फैसला लिया गया. 

एसपी आदित्य मिश्रा ने आजतक से बात करते हुए बताया कि पुलिस महकमे में वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य माना जाता है. गंभीर मामले की संवेदनशीलता को नजरअंदाज करते हुए ASI रामकिशोर रहांगडाले बैठक में हंसते हुए नजर आए. इस व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

फिलहाल एएसआई को रक्षित केंद्र बालाघाट से अटैच कर दिया गया है और बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक लगा दी गई है. सस्पेंशन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement