कूनो में फिर गूंजी किलकारी: भारत में जन्मी मादा KJP21 ने दिए 5 शावक; देश में चीतों का आंकड़ा पहुंचा 60

Kuno National Park News: कूनो में मादा चीता KJP21 ने 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया. भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर हुआ 60 (41 भारत में जन्मे). CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दी बधाई. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
बोत्सवाना के नर चीते की संतान हैं पांचों शावक.(Photo:x/@byadavbjp) बोत्सवाना के नर चीते की संतान हैं पांचों शावक.(Photo:x/@byadavbjp)

aajtak.in

  • श्योपुर ,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:20 PM IST

मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. मादा चीता ज्वाला की बेटी 32 महीने की मादा चीता KJP21 ने पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है. शावकों के जन्म के साथ ही अब देश में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 60 हो गई है. इनमें 41 चीते भारत में जन्मे हैं.

Advertisement

KJP21 भारत में जन्मी और यहीं शावकों को जन्म देने वाली तीसरी मादा चीता है. इससे पहले मुखी और KGP12 भी भारत में शावकों को जन्म दे चुकी हैं. कूनो में लगातार हो रहे चीता प्रजनन से देश में चीता आबादी बढ़ने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं. केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी शेयर की. 

KJP21 के पांचों शावकों के पिता बोत्सवाना से भारत लाया गया नर चीता है. शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना मूल के चीतों की वंशपरंपरा शुरू हुई है. इससे देश में बढ़ रही चीता आबादी की आनुवंशिक विविधता बढ़ने की उम्मीद है.

कूनो पार्क में जन्मे इन शावकों को भारत में चीता पुनर्स्थापना अभियान की अगली पीढ़ी के रूप में देखा जा रहा है. अफ्रीकी देशों से भारत लाए गए चीतों से अब देश में ही नई पीढ़ी तैयार हो रही है. इसे भारत में चीतों को दोबारा स्थापित करने की दिशा में अहम उपलब्धि माना जा रहा है.

Advertisement

शावकों के जन्म के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी अमले, प्रबंधन टीम तथा सभी सहयोगियों को बधाई दी गई है. उनके समर्पण, प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों से भारत में चीता पुनर्स्थापना की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है. देखें VIDEO:- 

प्रोजेक्ट चीता के फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि कूनो पार्क में भारत में जन्मी चीता KJP 21 ने आज 5 शावकों को जन्म दिया है,सभी शावक स्वस्थ्य हैं. कूनों के डॉक्टरों की टीम उसकी निगरानी कर रही है.

बहरहाल नन्हें मेहमानों के आगमन से कूनो की धरती पर एक बार फिर प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण की नई उम्मीद ने जन्म लिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »