मध्य प्रदेश: नर्सिंग छात्रों का फूटा गुस्सा, बैरिकेडिंग तोड़ सांसद कार्यालय में घुसे

मध्य प्रदेश के खरगोन में परीक्षाओं में देरी और 6 साल बाद भी डिग्री न मिलने से नाराज सैकड़ों नर्सिंग छात्रों ने उग्र प्रदर्शन किया. बिस्टान रोड से रैली निकालते हुए छात्र पुलिस बैरिकेड्स हटाकर और धक्का-मुक्की करते हुए सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के कार्यालय परिसर में घुस गए और बाहर धरने पर बैठ गए.

Advertisement
छात्र पिछले 6 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo- ITG) छात्र पिछले 6 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. (Photo- ITG)

उमेश रेवलिया

  • खरगोन,
  • 21 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 11:34 PM IST

मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्सिंग कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा. लंबित परीक्षाएं कराने और डिग्री पूरी कराने की मांग को लेकर छात्र करीब दो किलोमीटर रैली निकालकर सांसद कार्यालय पहुंचे. इस दौरान छात्रों ने बैरिकेडिंग हटाई और पुलिस से धक्का-मुक्की करते हुए सांसद कार्यालय के बाहर पहुंचकर धरना दिया.

दरअसल, छात्र पिछले 6 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं. शुक्रवार को बड़ी संख्या में छात्र बिस्टान रोड से हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निकले. छात्र-छात्राओं का कहना है कि नर्सिंग की चार साल में पूरी होने वाली डिग्री छह साल बीत जाने के बाद भी पूरी नहीं हो सकी है. परीक्षाएं लंबित होने की वजह से उनका भविष्य अधर में है.

Advertisement

बैरिकेडिंग हटाकर सांसद कार्यालय पहुंचे छात्र

अपनी मांगों को लेकर छात्र सांसद गजेंद्र सिंह पटेल के कार्यालय पहुंचना चाहते थे. एसडीएम कार्यालय के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेड्स हटाए और आगे बढ़ गए. इस दौरान पुलिस जवानों के साथ उनकी धक्का-मुक्की भी हुई.

इसके बाद छात्र सांसद कार्यालय के बाहर पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए. मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी बीएल मंडलोई, तहसीलदार समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

सांसद से मुलाकात नहीं होने से नाराजगी

प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि गुरुवार को सांसद गजेंद्र सिंह पटेल खरगोन में मौजूद थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने विद्यार्थियों से मुलाकात नहीं की. छात्रों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अब तक समाधान नहीं हुआ है.

Advertisement

करीब एक घंटे तक सांसद कार्यालय के बाहर धरना चला. इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांसद के नाम उनकी पीए को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन देने के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया. छात्रों ने लंबित परीक्षाएं जल्द कराने और नर्सिंग की डिग्री पूरी कराने की मांग की है. उनका कहना है कि परीक्षा और डिग्री में देरी की वजह से उनका समय और करियर दोनों प्रभावित हो रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »