एमपी के खंडवा में हैवानियत... 90 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप, चार नकाबपोश आरोपियों की तलाश

मध्य प्रदेश के खंडवा में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां खेत में बने झोपड़े में अकेली रह रही करीब 90 साल की बुजुर्ग महिला के साथ चार नकाबपोशों ने गैंगरेप किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं.

Advertisement
बुजुर्ग महिला से गैंगरेप. (Photo: Representational) बुजुर्ग महिला से गैंगरेप. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • खंडवा,
  • 08 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:01 PM IST

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात की है, जब बुजुर्ग महिला अपने गांव के खेत में बने झोपड़े में अकेली थी. इसी दौरान चार नकाबपोश आरोपी वहां पहुंचे और वारदात को अंजाम दे दिया.

एजेंसी के अनुसार, घटना के बाद पीड़ित बुजुर्ग महिला ने अगले दिन सुबह अपनी बेटी को इस बारे में जानकारी दी. महिला की बेटी दूसरे गांव में रहती है. सूचना मिलते ही वह अपनी मां को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां उनका इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, महिला को हमले के दौरान चोटें आई हैं, हालांकि फिलहाल वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: PWD में नौकरी के नाम पर नाबालिग से गैंगरेप, दुर्ग में 8 साल तक बनाए संबंध, रिटायर्ड PWD कर्मचारी अरेस्ट

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधीक्षक मनोज राय के अनुसार, इस मामले में केस दर्ज किया गया है, जो गैंगरेप से संबंधित है.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं. आरोपियों की तलाश के लिए तीन अलग-अलग पुलिस टीमें लगाई गई हैं.

पुलिस ने आरोपियों पर घोषित किया 10 हजार का इनाम

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने के लिए सूचना देने पर 10,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया है. फिलहाल पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन कर रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement