9 सवारियां, 1 बाइक: जान जोखिम में डालकर मौत का सफर, वीडियो देख चकराया पुलिस का माथा

Katni Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. इस वीडियो में एक बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल पर महिलाओं और बच्चों सहित कुल 9 लोगों को बैठाकर ले जाता दिख रहा है.

Advertisement
9 लोगों को बैठाकर बाइक दौड़ा रहा था शख्स.(Photo:Sreengrab) 9 लोगों को बैठाकर बाइक दौड़ा रहा था शख्स.(Photo:Sreengrab)

अमर ताम्रकार

  • कटनी ,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:08 PM IST

एक मोटर साइकिल में कितने लोग सवार हो सकते हैं- दो, तीन या हद से हद चार... लेकिन क्या कभी 9 सवारी बैठे देखा है? यह नजारा देखकर बाइक निर्माता कंपनी भी अपना माथा पीट लेगी.

कटनी जिले में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर 9 लोग सवार हैं. बाइक चालक महिलाओं बच्चों सहित नौ सवारी बैठाकर बाइक चला रहा है. बगैर इस बात की चिंता किए कि जरा सी भी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है.

Advertisement

जान जोखिम में डालकर बाइक में नौ लोगों को बैठाने का यह नजारा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाला है.

बाइक की नंबर प्लेट में दिए गए नंबर MP 21 ZE 8630 से जाहिर होता है कि यह कटनी जिले के किसी ग्रामीण क्षेत्र का मामला है. बच्चों के हाथ में पिचकारी नजर आ रही है जिससे प्रतीत होता है कि परिवार होली पर्व की खरीददारी कर वापस लौट रहा है.

एक बाइक पर 9 सवारी देखकर किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. देखें VIDEO:- 

वहीं, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई है. यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और संबंधित वाहन चालक की पहचान कर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement