अब 'India' नहीं, डिग्री पर लिखा जाएगा 'Bharat', राष्ट्रपति मुर्मू के कार्यक्रम से पहले यूनिवर्सिटी का अहम फैसला

जबलपुर के रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी ने बड़ा फैसला लेते हुए डिग्रियों, मार्कशीट और दस्तावेजों में 'India' की जगह 'Bharat' लिखना शुरू कर दिया है. दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति को भी 'President of Bharat' के रूप में संबोधित किया जाएगा.

Advertisement
Rani Durgavati university Rani Durgavati university

aajtak.in

  • जबलपुर ,
  • 20 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

MP News: जबलपुर में रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDVV) के दीक्षांत समारोह में दी जाने वाली डिग्रियों पर 'इंडिया' की जगह 'भारत' लिखा होगा. समारोह से ठीक पहले वाइस-चांसलर राजेश वर्मा ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने अपनी एग्जीक्यूटिव काउंसिल में पास हुए एक प्रस्ताव के बाद 'Bharat' शब्द का इस्तेमाल करने का फैसला किया.

यूनिवर्सिटी कुलगुरु ने कहा, "एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने प्रस्ताव पास किया कि यूनिवर्सिटी की डिग्रियों, मार्कशीट और सभी ऑफिशियल पत्राचार में 'India' की जगह 'Bharat' शब्द का इस्तेमाल किया जाए. तब से, यूनिवर्सिटी के सभी कम्युनिकेशन में यह बदलाव लागू कर दिया गया है."

Advertisement

डॉ. वर्मा ने बताया कि समारोह से जुड़े सभी कम्युनिकेशन, जैसे निमंत्रण, बैनर, पोस्टर और ऑफिशियल पत्राचार में मुर्मू को 'President of Bharat' और संस्थान को 'Rani Durgavati Vishwavidyalaya, Jabalpur, MP, Bharat' बताया गया है.

VC ने दावा किया कि यह यूनिवर्सिटी देश के उन पहले सरकारी हायर एजुकेशन संस्थानों में से एक है, जिसने 'India' की जगह 'Bharat' शब्द वाली डिग्रियां जारी की हैं.

इस फैसले के पीछे की वजह बताते हुए VC ने कहा, "संविधान कहता है, 'India, that is Bharat'. संविधान का आर्टिकल 1(1) कहता है: 'India, that is Bharat, shall be a Union of States' (इंडिया, अर्थात् भारत, राज्यों का संघ होगा)."

वर्मा ने यह भी याद दिलाया कि भारत की G20 प्रेसिडेंसी के दौरान 'President of Bharat' और 'Prime Minister of Bharat' जैसे शब्दों ने देश का ध्यान खींचा था.

Advertisement

कुछ अधिकारियों के अनुसार, मध्य प्रदेश और पड़ोसी छत्तीसगढ़ के कई संस्थानों ने ऑफिशियल पत्राचार में 'Bharat' का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

डॉ. वर्मा ने बताया कि राष्ट्रपति दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले 66 गोल्ड मेडल में से 20 मेडल देंगी.  समारोह के दौरान कुल 156 PhD, तीन डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (D Litt) डिग्रियां, एक डॉक्टर ऑफ साइंस (D Sc) डिग्री और एक मानद डॉक्टरेट भी दी जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »