इंदौर में कमरा बंद कर 24 किन्नरों ने एक साथ गटक लिया फिनाइल... कुकर्म और ब्लैकमेलिंग से आ गए थे तंग, 4 आरोपियों पर FIR

Indore News: इंदौर में किन्नर समुदाय के 24 लोगों ने फिनाइल पी लिया जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के प्रभारी अधीक्षक डॉ. बसंत कुमार निंगवाल ने बताया कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं है.

Advertisement
दूसरे गुट से विवाद के बीच 22 किन्नरों ने पी लिया जहर.(Photo:Screengrab) दूसरे गुट से विवाद के बीच 22 किन्नरों ने पी लिया जहर.(Photo:Screengrab)

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

  • इंदौर ,
  • 16 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

मध्य प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में 24 किन्नरों के फिनाइल पीने की घटना के पीछे की गंभीर और चौंकाने वाली वजह सामने आई है. यह घटना पायल गुरु और सपना हाजी गुटों के बीच चल रहे लंबे विवाद का परिणाम है, जिसमें एक किन्नर से रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला भी जुड़ गया.

नंदलालपुरा और एमआर-10 इलाके के किन्नर गुटों (पायल गुरु और सपना हाजी) के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. पंढरीनाथ पुलिस के अनुसार, इसी विवाद का फायदा उठाते हुए कथित पत्रकार पंकज और उसका साथी अक्षय एक गुट के पास पहुंचे. उन्होंने खुद को पत्रकार बताकर नाम खराब करने की धमकी दी और रुपये की डिमांड करने लगे.

Advertisement

पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी पंकज जबरन एक किन्नर को बिल्डिंग में ले गया और उसके साथ रेप (गलत काम) किया. आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर झूठा केस दर्ज कराने की भी धमकी दी. इस प्रताड़ना से तंग आकर एक गुट के दो दर्जन (24) किन्नरों ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश में फिनाइल पी लिया. 

साथी किन्नरों के लौटने पर हड़कंप मच गया. पुलिस ने तत्काल पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और सभी को ऑटो, एंबुलेंस और पुलिस वाहनों से एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी की हालत अब स्थिर है. तबीयत बिगड़ने की खबर पर साथी किन्नर जवाहर मार्ग पर सड़क पर लेट गए और जाम लगाकर सपना हाजी के खिलाफ नारेबाजी की. 

पंढरीनाथ थाना पुलिस को मामले की शिकायत मिलने के बाद किन्नर सपना हाजी, राजा हाशमी, कथित पत्रकार पंकज जय और अक्षय पर देर रात संयोगितागंज थाना में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »