Bhavna murder case: गाने के विवाद में हुई मेकअप आर्टिस्ट की हत्या, नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी, ग्वालियर से दबोचे

Indore Bhavna murder case: शराब पार्टी के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद में मुकुल यादव ने भावना सिंह के सिर में गोली मार दी थी. इसके बाद आरोपियों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर छोड़ दिया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई.

Advertisement
इंदौर के भावना हत्याकांड में तीनों आरोपी गिरफ्तार. इंदौर के भावना हत्याकांड में तीनों आरोपी गिरफ्तार.

aajtak.in

  • इंदौर ,
  • 27 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 6:13 PM IST

मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 साल की युवती भावना सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना महालक्ष्मी नगर में एक किराए के मकान में शराब पार्टी के दौरान हुई थी. 

डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुकुल यादव, उसका भाई आशु यादव और उनकी दोस्त स्वस्ति राय शामिल हैं. इन्हें दिल्ली-ग्वालियर बायपास रोड से पकड़ा गया.

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने बताया, "20 मार्च को शराब पार्टी के दौरान म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद में मुकुल यादव ने भावना सिंह के सिर में गोली मार दी. इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल के बाहर छोड़ दिया, जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई." 

भावना सिंह ग्वालियर की रहने वाली थी और मेकअप आर्टिस्ट बनने के लिए इंदौर आई थी. हत्या के बाद आरोपी हिमाचल प्रदेश के कसौली में छिपे थे और नेपाल भागने की योजना बना रहे थे.

मुकुल यादव और आशु यादव ने की थी हत्या.

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस से भरी दो मैगजीन बरामद की हैं. जांच में बड़ा खुलासा हुआ कि यादव बंधु ऑनलाइन सट्टेबाजी के रैकेट में शामिल थे. 

डीसीपी विश्वकर्मा ने कहा, "आरोपियों से 28 मोबाइल फोन, 50 से अधिक एटीएम कार्ड, कुछ लैपटॉप और 60 से अधिक बैंक खातों की पासबुक बरामद की गई हैं. इन खातों में लाखों रुपये जमा हैं, जिनके लेन-देन को फ्रीज कर दिया गया है." हत्या के मामले के अलावा, ऑनलाइन सट्टेबाजी को लेकर एक अलग FIR दर्ज की गई है, जिसकी जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

Advertisement

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पहले 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था. सात दिन की तलाश के बाद यह सफलता मिली. यह मामला इंदौर में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इसमें हत्या के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टेबाजी जैसे संगठित अपराध का पर्दाफाश हुआ है. (इनपुट: धर्मेंद्र कुमार शर्मा और एजेंसी)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »