MP: मंदसौर में आइसक्रीम खाते ही बिगड़ी 14 बच्चों की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, एक की हालत गंभीर

मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के कोटड़ा बुजुर्ग गांव में आइसक्रीम खाने के बाद 12 से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद राजस्थान के भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है. स्वास्थ्य विभाग ने फूड सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं.

Advertisement
आइसक्रीम खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी. (Photo: Ajay Badoliya/ITG)  आइसक्रीम खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी. (Photo: Ajay Badoliya/ITG)

अजय बाड़ोलिया

  • मंदसौर,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के कोटड़ा बुजुर्ग गांव में आइसक्रीम खाने के बाद करीब 12 से 14 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. बच्चों को तुरंत मध्य प्रदेश बॉर्डर से लगे राजस्थान के भवानीमंडी स्थित अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम बच्चों को अचानक उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी. परिजनों ने बताया कि गांव में रोज आने वाले ठेले के आइसक्रीम विक्रेता से बच्चों ने 10 रुपये वाली आइसक्रीम खरीदी थी. आइसक्रीम खाने के कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी.

Advertisement

ग्रामीण दान सिंह ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे आइसक्रीम बेचने वाला गांव में आया था. बच्चे रोज की तरह उससे आइसक्रीम लेकर खा रहे थे. कुछ समय बाद सात से आठ बच्चों को अचानक घबराहट, उल्टी और बेचैनी होने लगी. इसके बाद परिवार वाले बच्चों को पहले नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें भवानीमंडी रेफर कर दिया गया.

बच्चों को उल्टी-दस्त के बाद अस्पताल दौड़े परिजन

बताया जा रहा है कि सभी बच्चों की उम्र 7 से 12 साल के बीच है. फूड पॉइजनिंग की आशंका के चलते बच्चों को इलाज के लिए भवानीमंडी के दो अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से दो बच्चों को आईसीयू में रखा गया था. हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब अधिकतर बच्चों की हालत स्थिर है, लेकिन शिवम नाम के एक बच्चे की तबीयत गंभीर बताई जा रही है. उसे पिछले चार से पांच दिनों से बुखार भी था, जिसके कारण डॉक्टर उसकी लगातार जांच कर रहे हैं.

Advertisement

फूड इंस्पेक्टर को सैंपल जांच के निर्देश दिए

गरोठ स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ बीएमओ डॉ. दरबार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आइसक्रीम खाने से जुड़ा दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि आइसक्रीम में इस्तेमाल मावा संक्रमित हो सकता है, हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है. फूड इंस्पेक्टर को सैंपल जांच के निर्देश दिए गए हैं. स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंचकर बच्चों की जांच कर रही है. कुछ बच्चों का प्राथमिक उपचार गांव में ही किया गया, जबकि गंभीर स्थिति वाले बच्चों को अस्पताल भेजा गया. प्रशासन और पुलिस भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement